Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विश्व जनसंख्या दिवस पर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भाषण, पोस्टर और नारों के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया छोटा परिवार व जनसंख्या संतुलन का संदेश

सिमरिया (चतरा)। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सिमरिया स्थित उदयन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या शैली रॉय चौधरी एवं कक्षा-10 की छात्रा प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न चुनौतियों और जनसंख्या संतुलन के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में कक्षा-10 की छात्रा सुहानी कुमारी ने बढ़ती जनसंख्या का शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छोटा परिवार न केवल बेहतर जीवन स्तर का आधार है, बल्कि देश के सतत विकास के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भाषण, पोस्टर निर्माण और नारा लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक प्रदर्शन के जरिए समाज को जनसंख्या संतुलन बनाए रखने, संसाधनों के समुचित उपयोग और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने जनसंख्या संतुलन बनाए रखने, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ, शिक्षित और समृद्ध समाज के निर्माण में सहयोग करने की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में “छोटा परिवार–सुखी परिवार, जागरूक नागरिक–समृद्ध राष्ट्र” का संदेश भी दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment