Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गुमला पहुंचीं मंत्री दीपिका पांडेय, टांगीनाथ धाम में किए दर्शन, बच्चों से की मुलाकात

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
 
गुमला- झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय शनिवार को पारिवारिक दौरे पर गुमला पहुंचीं। स्थानीय सर्किट हाउस में उपायुक्त दिलेश्वर महतो, पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां एवं उप विकास आयुक्त ने उन्हें बुके भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा, जिला उपाध्यक्ष रोहित उरांव, मनीष हिंदुस्तानी, नगर अध्यक्ष जय सिंह, अभिषेक सोरेंग सहित कई कांग्रेस नेताओं ने भी उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस में करीब आधे घंटे तक रुकने के दौरान मंत्री ने स्थानीय बच्चों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें स्नेह व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कांग्रेसी नेता एकरामुल हक की पोती अरफा से पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली और बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि झारखंड सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। बच्चों की मुस्कान और उनके उज्ज्वल भविष्य से ही राज्य का भविष्य सुरक्षित होगा। सरकार चाहती है कि हर बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे और अपने परिवार तथा राज्य का नाम रोशन करे। उन्होंने कहा कि गुमला सहित पूरे राज्य में विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। जनता की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी जनप्रतिनिधि व प्रशासन मिलकर विकास की दिशा में काम कर रहे हैं। सर्किट हाउस से मंत्री सपरिवार प्राचीन टांगीनाथ धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान का दर्शन-पूजन कर राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद उनका काफिला नेतरहाट के लिए रवाना हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment