पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत, अभियान रहेगा जारी
चतरा। चतरा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लावालौंग थाना क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती के मामले में फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि लावालौंग थाना कांड संख्या 71/2025 में दर्ज अफीम की अवैध खेती के मामले के प्राथमिकी अभियुक्त महेंद्र गंझू (50 वर्ष), निवासी अम्बाटांड गांव, लमटा पंचायत, को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पर अफीम की अवैध खेती करने एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को बढ़ावा देने का आरोप है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






















Total Users : 1064807
Total views : 2861934