Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बिना वैध दस्तावेज के पकड़े गए दो हाईवा जब्त, कंपनी व वाहन मालिक पर होगी प्राथमिकी

टंडवा (चतरा)। अवैध बालू कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदे दो हाईवा वाहनों को जब्त किया है। टंडवा के अंचल अधिकारी गौरव कुमार राय ने एनटीपीसी के गेट नंबर-2 के समीप जांच अभियान के दौरान माता जानकी कंपनी के दो हाईवा को रोककर उनकी जांच की। जांच के दौरान वाहन चालकों से बालू परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर प्रशासन ने दोनों हाईवा को जब्त कर लिया तथा दोनों चालकों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया। अंचल अधिकारी गौरव कुमार राय ने बताया कि चालकों द्वारा बालू परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में वाहन मालिक एवं संबंधित कंपनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच कर इसमें संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी क्षेत्र में कार्यरत माता जानकी कंपनी हाईवा के माध्यम से बालू की ढुलाई कर रही थी। बताया जाता है कि एनटीपीसी द्वारा टंडवा की बड़की नदी की सफाई का कार्य इसी कंपनी को सौंपा गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नदी की सफाई के दौरान निकाले गए बालू का भंडारण ट्रैक्टरों के माध्यम से जोड़ा तालाब के पास किया गया था। बाद में उसी बालू को हाईवा से एनटीपीसी प्लांट परिसर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान प्रशासन ने जांच अभियान चलाकर दोनों वाहनों को पकड़ लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिजों के अवैध परिवहन और नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment