हलधर गिरधर इंडोर स्टेडियम का हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिले तीन बैडमिंटन कोर्ट और आधुनिक जिम
लोहरदगा में खेल सुविधाओं को नई पहचान देते हुए हलधर गिरधर इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन जिला उपायुक्त संदीप कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, डीडीसी राज महेश्वरम, एसडीओ अमित कुमार, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बाड़ा तथा स्थानीय खिलाड़ियों की उपस्थिति में किया गया।
स्टेडियम में तीन आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट एवं एक सुसज्जित जिम का निर्माण किया गया है। इसका संचालन खेल विभाग, लोहरदगा द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन के दौरान अधिकारियों ने बैडमिंटन कोर्ट और जिम का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी उपवन बाड़ा ने कहा कि यह इंडोर स्टेडियम जिले के बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात है। यहां उपलब्ध आधुनिक कोर्ट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करेंगे। साथ ही अत्याधुनिक जिम की सुविधा स्थानीय युवाओं को फिट और स्वस्थ रहने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि यह परिसर जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।




















Total Users : 1058688
Total views : 2853452