Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर लोहरदगा में प्रेस वार्ता, विद्यार्थियों से आंदोलन से जुड़ने का आह्वान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*”‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर लोहरदगा में प्रेस वार्ता, विद्यार्थियों से आंदोलन से जुड़ने का आह्वान*

लोहरदगा: “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत विद्यार्थियों को जोड़ने एवं आंदोलन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लोहरदगा जिला अध्यक्ष हरि भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय, राजेंद्र भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर एनएसयूआई झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव, युवा कांग्रेस लोहरदगा के जिला अध्यक्ष दानिश अली, प्रदेश महासचिव सैफ अहमद एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव उपस्थित रहे।

 

हरि भगत ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोपों ने लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित किया है। अब परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना समय की मांग है।

 

प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव ने कहा कि नीट सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं से छात्रों का भरोसा टूटा है। एनएसयूआई पूरे राज्य में “छात्रों की गूंज” अभियान के माध्यम से छात्रों की आवाज़ बुलंद कर रही है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रही है।

 

दानिश अली ने कहा कि अभियान के तहत तीन प्रमुख मांगें हैं— पेपर लीक मुक्त परीक्षा व्यवस्था, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तथा सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर 9 अगस्त को “दिल्ली चलो” अभियान के तहत देशभर के छात्र एवं युवा बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचेंगे।

 

जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव ने कहा कि “छात्रों की गूंज” किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य का अभियान है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में इस मुहिम से जुड़कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार की लड़ाई को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दबंगों ने आरक्षित सीट पर कब्जा कर दरोगा दंपती को पीटा, विरोध में काशीचक स्टेशन पर 1 घंटे तक ट्रेन के इंजन के आगे खड़ी रहीं महिला दारोगा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के सचिव श्री मनोरंजन कुमार ने मंडल कारा, लोहरदगा का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कुडू प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

पलाश बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत चार दिवसीय जिला स्तरीय गैर-आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ

पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़: कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा के पैर में लगी गोली, भारी मात्रा में पिस्टल व कारतूस बरामद

लोहरदगा से रांची पहाड़ी मंदिर तक निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर समिति ने बनाई रणनीति

Leave a Comment