बीसीओ ने किसानों को पैक्स सदस्य बनने के लाभ बताए, आधे मूल्य पर हाइब्रिड धान बीज उपलब्ध होने की दी जानकारी
गिद्धौर (चतरा): प्रखंड के पंचायत भवन सभागार में शुक्रवार को सहकारिता विभाग के तत्वावधान में पैक्स सदस्यता अभियान को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया निर्मला देवी ने की, जबकि संचालन प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ) सुरेश सहदेव ने किया।
बैठक के दौरान बीसीओ सुरेश सहदेव ने उपस्थित ग्रामीणों को पैक्स की सदस्यता लेने की प्रक्रिया एवं उससे मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पैक्स के माध्यम से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है तथा वर्तमान में हाइब्रिड धान का बीज आधे मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पैक्स का सदस्य बनकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

बैठक में किसानों को सहकारिता विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण बीजों के उपयोग पर बल दिया गया। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष चिंतामन दांगी, पैक्स संचालक सुरेश दांगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



















Total Users : 1174554
Total views : 3005136