न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर (चतरा): गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय परिसर में डीएमएफटी मद से सांस्कृतिक सह सभाकक्ष भवन का निर्माण कराया जाएगा। ताकि विद्यालय में किसी प्रकार के कार्यक्रम करने में परेशानी का सामना ना करना पड़े। उक्त घोषणा झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने सोमवार को प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए की। श्री भोक्ता ने आगे कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें सरकार छात्रवृत्ति के साथ-साथ कई सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसी हथियार है, जो मरते दम तक काम करता है। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का भी आह्वान किया। इसके पूर्व विद्यालय पहुंचने पर मंत्री का स्वागत करने के उपरांत विद्यालय परिवार की ओर से भागवत गीता देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मान दिया गया। वहीं प्रतिभा सम्मान समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही प्रखंड मुख्यालय में विख्यात डांडिया गरबा नृत्य विशेष रूप से प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं ने सबको आकर्षित किया। छात्राओं द्वारा आदिवासी नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात मैट्रिक, इंटर साइंस के साथ खेल व विज्ञान प्रदर्शनी में राज्य व जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार सिंह व संचालन शिक्षक राजीव कुमार दास एवं ब्यूटी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर जिप अध्यक्ष ममता देवी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक, प्रमुख अनीता यादव, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार पासवान, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत शिक्षक देवचरण दांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, समाजसेवी बालेश्वर यादव, थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव आदि शामिल थे।
प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुवे श्रम मंत्री, कहा डीएमएफटी मद से सांस्कृतिक सह सभाकक्ष भवन का कराया जाएगा निर्माण…

By newsscale
On: August 7, 2023 8:09 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1174282
Total views : 3004794