Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एसआईआर के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक, लापरवाह BLO को सीओ ने लगाई फटकार

On: June 16, 2026 8:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा । विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण, मैपिंग और शुद्धिकरण कार्य में तेजी लाने को लेकर मंगलवार को अंचल कार्यालय सभागार में सीओ दुर्गा कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सीओ ने प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर चल रहे कार्य की प्रगति रिपोर्ट ली। इस दौरान कई बूथों पर धीमी गति से काम होने और डोर-टू-डोर सर्वे में लापरवाही बरतने पर सीओ ने संबंधित बीएलओ को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का कार्य पूरी पारदर्शिता और गंभीरता से करें। किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीओ दुर्गा कुमार ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि 18 वर्ष पूरे कर चुके सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाए जाएं। उन्होंने प्रखंड में मतदाता सूची में 5% की बढ़ोतरी का लक्ष्य निर्धारित कर 15 जुलाई तक शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए सीओ दुर्गा कुमार ने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम के तहत लोहरदगा जिले में अब तक 93 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। भंडरा प्रखंड में भी कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर फॉर्म-6, 7 और 8 भरे जा रहे हैं। BLO को गरुड़ ऐप और BLO ऐप के माध्यम से रियल टाइम डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। सीओ ने सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट अंचल कार्यालय को उपलब्ध कराएं। सीओ ने कहा की प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे और मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित हो। बैठक में सभी सुपरवाइजर और बीएलओ उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुहर्रम को लेकर भंडरा थाना में 18 जून को शांति समिति की बैठक, सभी समुदायों से सहयोग की अपील

जेएसएलपीएस की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लक्ष्य प्राप्ति को लेकर उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, सुनी आमजनों की समस्याएं

लोहरदगा जिला का डेढ़ मीट्रिक टन आम्रपाली आम कोलकाता से दुबई के लिए किया गया निर्यात

लोहरदगा में बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई; धावा दल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से [01] बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

नियति का क्रूर खेल: एक ही काम से निकले 4 सगे भाइयों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

NEET-2026 परीक्षा को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने की बैठक* *कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित कराने का निर्देश*

*गुमला पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का 12 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा हुआ है* * हड़बड़ाइए नहीं आगे भी बहुत कुछ होगा थोड़ा धैर्य रखें झारखंड सरकार को लेकर कहा जनता कांग्रेस झामुमो गठबंधन को जान चुके हैं – पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 

अवैध अफीम और डोडा तस्करों की कमर तोड़ने वाले जांबाज पुलिस अधिकारी को मिला बड़ा सम्मान

पंचायत भवन में 15वें वित्त की योजनाओं की हुई गहन समीक्षा, फाइलों को खंगाला

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) की प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए बड़े फैसले

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 26 जून तक चलेगा विशेष नशामुक्ति अभियान

Leave a Comment