*जेएसएलपीएस की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लक्ष्य प्राप्ति को लेकर उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश*
==============
*लोहरदगा।*
उपायुक्त श्री संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक में डीपीएम जेएसएलपीएस द्वारा स्वयं सहायता समूह (SHG) से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 में एनआरएलएम अंतर्गत एसएचजी, ग्राम संगठन एवं सीएलएफ गठन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि छूटे हुए परिवारों का सर्वेक्षण कर उन्हें समूहों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर से कम-से-कम एक सदस्य एसएचजी, ग्राम संगठन अथवा सीएलएफ से जुड़ा होना चाहिए।
बैठक में स्वयं सहायता समूहों के बैंक खातों के खुलवाने की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने भंडरा प्रखंड में सभी एसएचजी के बैंक खाते शीघ्र खुलवाने, डुप्लीकेट समूहों को निष्क्रिय करने तथा सेन्हा एवं किस्को प्रखंडों में लंबित गैप को दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी समूहों की प्रविष्टि एमआईएस में अद्यतन करने को कहा गया। किस्को एवं कुडू प्रखंड के बीपीएम को लक्ष्य समूह गठन एवं उनकी ऑनलाइन प्रविष्टि में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा बैठक से पूर्व सभी निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिए जाएं।
बैठक में सीएलएफ बैठकों में उठाए गए मुद्दों, उनके निष्पादन तथा एसएचजी के अंतर्गत सक्रिय महिलाओं, इंटरनल प्रोफेशनल रिसोर्स पर्सन, इंटरनल ब्लॉक एंकर पर्सन एवं नवजीवन सखी के कार्यों की भी समीक्षा की गई।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत फुलो-झानो आशीर्वाद अभियान की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी बीपीएम को उपलब्धियों की ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चिन्हित महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराते हुए आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाए।
उपायुक्त ने जिले में संचालित सभी दीदी कैफे को सक्रिय रखने तथा नियमित रूप से संचालित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी प्रखंडों में संचालित जेंडर रिसोर्स सेंटरों की कार्यशीलता की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं प्रदर्शन में सुधार लाने को कहा। बैठक में जेंडर सीआरपी, सेतु दीदी एवं चेंज मेकर की भूमिका एवं दायित्वों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में एसएचजी क्रेडिट लिंकेज एवं एन्हांस्ड क्रेडिट लिंकेज की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आवेदन सृजन बढ़ाने तथा ऋण वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया। वित्तीय समावेशन के अंतर्गत बैंक सखी एवं एफएल-सीआरपी की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए पेशरार में एफएल-सीआरपी की नियुक्ति तथा बैंक सखियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
आजीविका संवर्धन के तहत महिला किसानों को कृषि गतिविधियों से जोड़ने, बीज वितरण, झारखंड हॉर्टिकल्चर इंटेंसिफिकेशन बाई माइक्रो ड्रिप इरिगेशन, पशुपालन गतिविधियों, आजीविका पशु सखी एवं लेयर बर्ड फार्मिंग कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विभिन्न क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप आजीविका गतिविधियों की मैपिंग कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण ट्रेड का चयन किया जाए।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री राज महेश्वरम, एलडीएम, डीपीएम जेएसएलपीएस श्री संजय गुप्ता, आरसेटी के निदेशक, सभी बीपीएम एवं बीपीओ उपस्थित थे।



















Total Users : 1023638
Total views : 2804690