Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध अफीम और डोडा तस्करों की कमर तोड़ने वाले जांबाज पुलिस अधिकारी को मिला बड़ा सम्मान

On: June 16, 2026 12:31 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह को IG ने किया सम्मानित! अफीम माफियाओं के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

न्यूज स्केल लाइव

चतरा (सिमरिया)। सिमरिया थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह द्वारा क्षेत्र में अवैध अफीम और मादक पदार्थों के काले कारोबार के विरुद्ध लगातार चलाई जा रही ताबड़तोड़ और प्रभावी कार्रवाई को लेकर उन्हें उच्च स्तर पर सम्मानित किया गया है। थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में सिमरिया पुलिस ने पिछले कुछ समय में अवैध अफीम, डोडा, तस्करी में प्रयुक्त कार, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जब्त करते हुए कई कुख्यात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है।

बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी ने थपथपाई पीठ, सौंपा प्रशस्ति पत्र

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सिमरिया थाना पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे इस कड़े अभियान और उनके सराहनीय कार्यों को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक (IG), बोकारो प्रक्षेत्र द्वारा पुलिस अवर निरीक्षक (पु०अ०नि०) सूर्य प्रताप सिंह को विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान प्रदान करने के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संकटपूर्ण परिस्थितियों में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य एवं उत्कृष्ट सेवा की जमकर सराहना की।

तस्करों में खौफ, आम जनता ने की पहल की सराहना

थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह द्वारा सिमरिया और आस-पास के क्षेत्रों में नशे के अवैध नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए की जा रही इस कड़ी कार्रवाई को आम जनमानस ने भी बेहद प्रशंसनीय बताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की इस सक्रियता से जहां एक ओर युवाओं को नशे के दलदल में फंसने से बचाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अफीम माफियाओं और अपराधियों के हौसले पूरी तरह पस्त हो चुके हैं। इस सम्मान से जिले के अन्य पुलिसकर्मियों का भी मनोबल बढ़ेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

NEET-2026 परीक्षा को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने की बैठक* *कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित कराने का निर्देश*

*गुमला पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का 12 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा हुआ है* * हड़बड़ाइए नहीं आगे भी बहुत कुछ होगा थोड़ा धैर्य रखें झारखंड सरकार को लेकर कहा जनता कांग्रेस झामुमो गठबंधन को जान चुके हैं – पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 

पंचायत भवन में 15वें वित्त की योजनाओं की हुई गहन समीक्षा, फाइलों को खंगाला

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) की प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए बड़े फैसले

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 26 जून तक चलेगा विशेष नशामुक्ति अभियान

अस्पताल में गंदगी पर भड़के उपायुक्त, कहा— अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे सरकारी योजनाओं का लाभ

करोड़ों की महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप, किसानों के भविष्य पर संकट

थाना प्रभारी के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

अपराधी चाहे जितना बचने की कोशिश करे, कानून आखिरकार उसका पता ढूंढ ही लेता है

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया*

डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय प्रथम चरण क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित एवं गणेश वंदना के साथ किया गया

फूलों और रोशनी से जगमगाया राम लखन हनुमान मंदिर, 15वीं वर्षगाँठ पर 5 कुमारी कन्याओं की महाआरती बनी विशेष आकर्षण

Leave a Comment