*अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, कराई मतदाता सूची मैपिंग*
———————
*अनमैप्ड मतदाताओं से अपना मैपिंग कराने की भी अपील की*
===============
*लोहरदगा।*
उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को सदर प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर अनमैप्ड मतदाताओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की, मैपिंग नहीं होने के कारणों की जानकारी ली तथा संबंधित समस्याओं का निवारण कराते हुए उनकी मैपिंग सुनिश्चित कराई।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नदिया, न्यू आदर्श नगर एवं राजा बंगला क्षेत्र पहुंचे और वहां के मतदाताओं से सीधे संवाद कर निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे मैपिंग अभियान की जानकारी दी। उन्होंने संबंधित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग अब तक नहीं हुई है, वे अपनी जानकारी वर्ष 2003 की मतदाता सूची से लिंक कराएं। उन्होंने बताया कि मतदाता की मैपिंग उसके माता-पिता, दादा-दादी अथवा नाना-नानी के वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज विवरण के आधार पर भी की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए मतदाता उप निर्वाचन पदाधिकारी (मो० नंबर 9102961988) अथवा अनुमंडल पदाधिकारी ( मो० नंबर 9431109546) से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि बीएलओ 14 एवं 15 जून को भी संबंधित बूथों पर उपलब्ध रहेंगे, जहां मतदाता अपनी मैपिंग से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।
उपायुक्त ने सभी पात्र मतदाताओं से निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए समय रहते अपनी मैपिंग सुनिश्चित कराने की अपील की।
आज के निरीक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी के प्रभार में सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, सदर अंचल अधिकारी आर एन खलखो, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किड़ो व संबंधित बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित थे।






















Total Users : 1019286
Total views : 2798604