Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भंडरा प्रखंड में विकास कार्यों की समीक्षा और डीडीसी (DDC) राज महेश्वरम ने किया औचक निरीक्षण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा। प्रखंड में विकास योजनाओं में तेजी लाने के उद्देश्य से शनिवार को डीडीसी राज महेश्वरम ने भंडरा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीडीसी ने प्रखंड कार्यालय में मनरेगा, आवास योजना की समीक्षा करते हुए बीडीओ प्रतिमा कुमारी को कई बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान डीडीसी राज महेश्वरम ने प्रखंड के अकाशी पंचायत सचिव आशीष उरांव व बड़ागाई पंचायत सचिव अभिजीत उरांव के कार्य से नाराजगी जाहिर करते हुए कारण पृच्छा की है। इसके अलावे उन्होंने मनरेगा बीपीओ अभिषेक किशोर व आवास समन्वयक एलेक्स टोप्पो को भी फटकार लगाते हुए सभी अपूर्ण योजना को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। इस दौरान उन्होंने दीदी बाड़ी, आवास योजना, सिंचाई कूप, बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना की समीक्षा कर कार्य प्रणाली में सुधार करने का निर्देश दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment