Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नाबालिग से छेड़खानी करने वाला दुकानदार गिरफ्तार: मासूम से बदसलूकी पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, भेजा गया जेल

On: June 9, 2026 9:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आक्रोशित ग्रामीणों को देखकर फरार हो गया था आरोपी; थाना प्रभारी  बोले— ‘सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

न्यूज स्केल लाइव

चतरा: चतरा जिले के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ घर से आवश्यक सामान लेने के लिए पास की एक किराना दुकान पर गई एक नाबालिग मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी और मर्यादा भंग करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है।

इस घटना को लेकर पीड़िता की मां द्वारा थाने में दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट और नए कानून की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित छापामारी करते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर चतरा जेल भेज दिया है।

सौदा खरीदने गई थी बच्ची, बाजू पकड़कर अंदर खींचने का किया प्रयास

पीड़िता की मां ने पुलिस के समक्ष दर्ज कराए गए अपने आधिकारिक बयान में पूरी घटना की मर्मस्पर्शी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी घरेलू उपयोग का सामान खरीदने के लिए हमेशा की तरह गांव में ही स्थित आरोपी की किराना दुकान पर गई थी।

दुकान पर बच्ची को अकेला पाकर दुकानदार की नीयत खराब हो गई। आरोपी ने अश्लील हरकत करते हुए अचानक मासूम की बाजू पकड़ ली और जबरन उसे दुकान के भीतर अंधेरे हिस्से में खींचने का कुत्सित प्रयास करने लगा। हालांकि मासूम बच्ची ने हिम्मत नहीं हारी और वह किसी तरह से तस्कर नुमा दुकानदार के चंगुल से अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भाग खड़ी हुई। भागते हुए वह रोते-बिलखते अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई इस पूरी आपबीती से परिजनों को अवगत कराया।

ग्रामीणों को आता देख दुकान बंद कर भागा था आरोपी

मासूम के साथ हुई इस घिनौनी हरकत की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजन और भारी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण सीधे आरोपी की किराना दुकान पर पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों के भारी गुस्से और भीड़ को भांपकर शातिर दुकानदार अपनी दुकान का शटर गिराकर और ताला बंद करके मौके से पहले ही फरार हो चुका था।

इसके बाद थक-हारकर परिजनों ने न्याय के लिए वशिष्ठ नगर जोरी थाने की शरण ली। परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत वशिष्ठ नगर थाना कांड संख्या-93/2026, धारा 75(2) BNS एवं 08/12 पोक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया।

आरोपी संजय साव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस की एक विशेष टीम ने आरोपी के छिपने के ठिकानों पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संवेदनशील मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ दुकान में छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार का मामला संज्ञान में आया था।

थाना प्रभारी का आधिकारिक बयान: “पीड़ित परिजनों से प्राप्त आवेदन और बच्ची के प्रारंभिक बयान के आधार पर आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया गया था। कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को कड़े पहरे में न्यायिक हिरासत के तहत चतरा जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान जोरी थाना क्षेत्र के रहने वाले संजय साव उर्फ संजय कुमार के रूप में की गई है। पुलिस इस मामले में न्यायालय में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेगी।”

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहनों की रफ्तार पर कड़ा पहरा: एसपी के निर्देश पर थाना गेट के पास बैरिकेडिंग; डीटीओ और पुलिस की संयुक्त जांच में दो दर्जन गाड़ियां जब्त

जल जंगल जमीन व जनजातीय समाज की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर किया था बिरसा मुंडा :- मंगल सिंह * त्याग के कारण भगवान और धरती अबा बने बिरसा मुंडा, उनके आदर्शों को करें आत्मसात

दरिंदगी की हदें पार: 12 वर्षीय मासूम बच्ची की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, खेत से बरामद हुआ खून से लथपथ शव

अफीम तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 1 किलो 380 ग्राम अवैध अफीम के 1 गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

धरती आबा की पुण्यतिथि पर झुका पूरा राज्य: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने समाधि स्थल पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

*नगर परिषद गुमला में लगी हुई है मिर्ची प्रशासक झुकेगा नहीं भ्रष्टाचार का आरोप लेकर उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का हल्लाबोल पर प्रशासन चुप हकीकत क्या जनता को इंतजार*

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: उपायुक्त और एसपी ने किया माल्यार्पण

बालू माफिया का नंगा नाच: हजारीबाग तक हो रही अवैध तस्करी, मूकदर्शक बना प्रशासन; कम मजदूरी पर नाबालिगों से कराया जा रहा काम

दर्दनाक हादसा: पूर्व मुखिया के 28 वर्षीय पुत्र की घर की छत से गिरकर मौत; असमय मौत से पूरे गांव में पसरा मातम

लोहरदगा में पीजी की पढ़ाई बंद होना आदिवासी एवं वंचित समाज के छात्रों के भविष्य पर सीधा हमला : रामाधार पाठक*

पंचायत में आमसभा: ग्रामीणों को दी गई ‘हिट एंड रन’ मामलों और कानूनी सहायता की जानकारी

​आवास प्लस 2.0: प्राथमिकता सूची निर्माण हेतु लोहरदगा में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Leave a Comment