Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (SFS) के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

On: June 6, 2026 6:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा, 06 जून 2026: समाज सेवा एवं जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (SFS) द्वारा शनिवार को साईं नर्सिंग होम, मेनका सिनेमा हॉल के समीप निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों ने युवाओं को सेवा, संस्कार एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

 

शिविर के मुख्य आयोजक कुमार आशीष सिंह, डॉ. एस. के. गुप्ता, श्री संदीप सिंह एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जान्हवी गोयल रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साईं नर्सिंग होम के निदेशक श्री पिंटू सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश SFS प्रमुख श्री रवि अग्रवाल ने सहभागिता की। इसके अतिरिक्त प्रांत प्रमुख छवि सिंह, हर्ष कुमार, अनुभव कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

अपने संबोधन में प्रदेश SFS प्रमुख श्री रवि अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्रहित के विषयों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मानव जीवन की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ऐसे शिविर अत्यंत आवश्यक हैं।

 

शिविर के दौरान सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मरीजों का ब्लड प्रेशर, वजन एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेष रूप से हरियाणा से आए नस एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छूटे हुए टोलों में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण करें : संदीप कुमार मीना,जिला विद्युत समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए निदेश

उपायुक्त के जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचीं महिला व उनके पति को मिली पेंशन योजना की सौगात

लोहरदगा में कोटपा को लेकर बड़ी कार्रवाई, कुड़ू में दुकानों पर छापेमारी, वसूला जुर्माना

अनमैप्ड मतदाताओं की होगी मैपिंग, 7 से 10 जून 2026 तक सभी बूथों पर लगेगा स्पेशल कैम्प

भीषण हादसा: पेट्रोल भरवाकर लौट रहे युवा बर्तन कारोबारी को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत

लातेहार के लिए ऐतिहासिक पल: पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम बने झामुमो के राज्यसभा उम्मीदवार, जिले से उच्च सदन जाने वाले बनेंगे पहले नेता

लोहरदगा में चौकीदार छेदू उरांव का निधन हुआ, जिला प्रशासन और ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लोहरदगा में मानवता की मिसाल: भीषण गर्मी में GNRF दावते इस्लामी ने राहगीरों के बीच बांटा ठंडा पानी और शरबत

भंडरा-लोहरदगा मुख्य पथ पर भीषण सड़क दुर्घटना: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, 

एम्स में टोकन के लिए महाभारत: मरीजों के परिजनों के बीच जमकर हुई हाथापाई, सुरक्षाकर्मियों ने कराया शांत

पर्यावरण दिवस पर अनूठी पहल: पेड़ों पर बारकोड लगाने वाले स्कूल के हेडमास्टर सम्मानित, ऑनलाइन फोटोग्राफी और क्विज के विजेता भी पुरस्कृत

स्कूलों, थानों और पंचायतों में मना पर्यावरण दिवस: सीओ व थाना प्रभारी ने रोपे पौधे, तो मुखिया ने दी स्वच्छता की सीख

Leave a Comment