पर्यावरण दिवस पर लोहरदगा को मिलेगी सौगात
बक्सीडिप्पा में नवनिर्मित जैव विविधता उद्यान का आज होगा लोकार्पण
लोहरदगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज लोहरदगा जिले को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लोहरदगा वन प्रमंडल द्वारा स्थानीय बक्सी डिप्पा में ‘मेरी लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) अभियान के तहत एक भव्य और नवनिर्मित ‘जैव विविधता उद्यान’ (बायोडायवर्सिटी पार्क) तैयार किया गया है, जिसका लोकार्पण आज शुक्रवार, 5 जून 2026 को किया जाएगा। वन प्रमंडल पदाधिकारी, लोहरदगा द्वारा जारी आधिकारिक आमंत्रण पत्र के अनुसार, लोकार्पण समारोह का आयोजन आज सुबह 11:00 बजे से पार्क परिसर (बक्सी डिप्पा) में किया जाएगा। इस नवनिर्मित उद्यान के उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे। जिसमे मुख्य अतिथि लोहरदगा के लोकसभा सांसद सुखदेव भगत इस जैव विविधता उद्यान का विधिवत लोकार्पण करेंगे। वही कार्यक्रम में लोहरदगा के विधायक रामेश्वर उराँव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वही सम्माननीय अतिथि सह संरक्षक लोहरदगा के पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू भी इस अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। लोहरदगा वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार के अनुसार, यह पार्क क्षेत्र की प्राकृतिक वनस्पतियों, जीव-जंतुओं और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने में एक मील का पत्थर साबित होगा। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों और प्रकृति प्रेमियों से इस गौरवशाली क्षण का गवाह बनने और कार्यक्रम में सादर उपस्थित होने की अपील की है।























Total Users : 1004396
Total views : 2778352