Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जंगल से 522 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ढाई लाख रुपये की अफीम बरामद, मोबाइल जांच के जरिए पूरे नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी पुलिस

चतरा। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना क्षेत्र के पाराडीह जंगल में छापेमारी कर पुलिस ने 522 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित बाजार कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पाराडीह जंगल में विशेष अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 522 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लावालौंग थाना क्षेत्र के हेडुम गांव निवासी रुपेश कुमार तथा इटखोरी थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी दीपांशु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। साथ ही व्हाट्सएप चैट और संपर्कों के आधार पर अफीम तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जिले में अफीम, ब्राउन शुगर, डोडा और अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करना पुलिस की प्राथमिकता है। इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है तथा नशा तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी दल में सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, एनडीपीएस थाना प्रभारी शम्मी अंसारी, एएसआई जयप्रकाश सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment