Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

37वां प्रांतीय खो-खो प्रतियोगिता में विद्या मंदिर बना झारखंड चैंपियन, विद्या मंदिर लोहरदगा ने लहराया परचम

On: May 23, 2026 3:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

37वां प्रांतीय खो-खो प्रतियोगिता में विद्या मंदिर बना झारखंड चैंपियन……

 

विद्या मंदिर लोहरदगा ने लहराया परचम………

 

विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा 9 डी बोकारो में आयोजित 37वें प्रांतीय खो-खो प्रतियोगिता में शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे झारखंड में गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता के अंडर-14 बाल वर्ग एवं अंडर-17 किशोर वर्ग दोनों में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक एवं शील्ड अपने नाम किया। पूरे प्रतियोगिता में विद्यालय के भैया-बहनों का शानदार प्रदर्शन एवं दबदबा देखने को मिला।

इसी क्रम में बागेश्वरी पांडे शिशु विद्या मंदिर, देवनगर दुग्दा बोकारो में आयोजित बहनों की खो-खो प्रतियोगिता में अंडर-14 बाल वर्ग की बहनों ने प्रथम स्थान तथा किशोर वर्ग की बहनों ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यालय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गुमला विभाग के विभाग प्रमुख ओमप्रकाश सिन्हा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।

प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के अनुशासन, कठिन परिश्रम एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है। विद्यालय के शारीरिक आचार्य जोधन सिंह के कुशल निर्देशन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। संरक्षक आचार्य अमन कुमार एवं वीणा तिवारी का भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विद्यालय के सभी आचार्यगण एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में क्षेत्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*गुमला समाहरणालय से चार किलोमीटर दूर नवाडीह से पड़कीटोली के बीच पुलिया निर्माण हो कुमार हांदू भगत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा*

अवैध शराब सिंडिकेट पर प्रशासन का महा-प्रहार; पुलिस और उत्पाद विभाग ने नष्ट किया 10 हजार किलो जावा महुआ

बालू कांड: पुलिस वैन देख माफिया ने अचानक मोड़ा यमदूत ट्रैक्टर; 26 वर्षीय खुशबू की कुचलकर मौत, 7 घंटे बाद ₹1.5 लाख के मुआवजे व आश्वासन पर हटा जाम

प्रखंड सभागार में खरीफ कार्यशाला का महा-मंथन; कम पानी में बेहतर पैदावार और मोटे अनाज की खेती पर वैज्ञानिकों ने दिए कड़े टिप्स

विशेष ग्राम सभा का आयोजन; डीएमएफटी मद से विकास योजनाओं का चयन, कोल्ड स्टोरेज और पुल-पुलिया को मिली हरी झंडी

खाद्य मिलावटखोरों पर जिला प्रशासन का महा-वज्रपात; एसी कोर्ट ने सभी लंबित मामलों का किया निष्पादन, 20 कारोबारियों पर ₹20.24 लाख का जुर्माना

वोटर लिस्ट को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला प्रशासन का महा-अभियान; चतरा और सिमरिया में बढ़ गए 120 नए मतदान केंद्र

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोल कंपनी की गाड़ी फूंकने और लेवी मांगने वाला JJMP उग्रवादी गिरफ्तार

पदभार संभालते ही एक्शन मोड में नए एसडीपीओ; अफीम-ब्राउन शुगर तस्करों के खिलाफ पहली बड़ी स्ट्राइक, 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार

रंग, कला और मस्ती से सजा समर कैंप का दूसरा दिन, बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जादू

सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का 48 घंटे में भंडाफोड़; चाय दुकान में माला देवी की हत्या करने वाला पति शिबू यादव गिरफ्तार

*नगर परिषद उपाध्यक्ष के नेतृत्व में बाजार टांड में ही जल मीनार निर्माण हो मांग को लेकर 38 डिग्री तापमान पर वार्ड पार्षदों के साथ टॉवर चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन*

Leave a Comment