Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रंग, कला और मस्ती से सजा समर कैंप का दूसरा दिन, बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जादू

On: May 22, 2026 8:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रंग, कला और मस्ती से सजा समर कैंप का दूसरा दिन, बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जादू

लोहरदगा। रियाडा के पीछे स्थित ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों के लिए कई मनोरंजक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं ध्यान से हुई, जिसमें बच्चों को एकाग्रता, अनुशासन और सकारात्मक सोच का महत्व बताया गया।

इसके बाद नर्सरी एवं एलकेजी के नन्हे बच्चों के लिए उंगली छाप और हथेली छाप गतिविधि आयोजित की गई। रंग-बिरंगे रंगों से बच्चों ने अपनी हथेलियों और उंगलियों के निशान बनाकर सुंदर आकृतियाँ तैयार कीं। बच्चों ने इस गतिविधि में काफी उत्साह दिखाया।

समर कैंप में हस्तकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने रंगीन कागज, चार्ट और अन्य सजावटी सामग्रियों से आकर्षक वस्तुएँ बनाई। वहीं सुलेख प्रतियोगिता में बच्चों ने सुंदर लेखन का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बच्चों को साफ और सुंदर लिखावट के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें बच्चों ने विभिन्न गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। एलकेजी के श्रेष्ठ साहू, अर्णा साहू एवं नित्या कुमारी तथा नर्सरी की राजलक्ष्मी केशरी ने अपनी सुंदर प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बच्चों के उत्साह और ऊर्जा ने उपस्थित लोगों की खूब तालियाँ बटोरीं।

अंत में विद्यालय के सभी बच्चों ने एक साथ नृत्य कर खूब मस्ती की और समर कैंप के दूसरे दिन का भरपूर आनंद उठाया। विद्यालय परिवार ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पूरे कार्यक्रम में बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने लायक था।

विद्यालय के निदेशक ने कहा कि समर कैंप बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का एक बेहतर माध्यम है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और टीम भावना का विकास होता है।

विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोल कंपनी की गाड़ी फूंकने और लेवी मांगने वाला JJMP उग्रवादी गिरफ्तार

पदभार संभालते ही एक्शन मोड में नए एसडीपीओ; अफीम-ब्राउन शुगर तस्करों के खिलाफ पहली बड़ी स्ट्राइक, 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार

सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का 48 घंटे में भंडाफोड़; चाय दुकान में माला देवी की हत्या करने वाला पति शिबू यादव गिरफ्तार

*नगर परिषद उपाध्यक्ष के नेतृत्व में बाजार टांड में ही जल मीनार निर्माण हो मांग को लेकर 38 डिग्री तापमान पर वार्ड पार्षदों के साथ टॉवर चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन*

अवैध बालू के सिंडिकेट ने ली खुशबू की जान; तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने 6 घंटे से किया सड़क जाम

बाल भारती, किशोर भारती एवं कन्या भारती के भैया-बहनों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

लोहरदगा: 23 और 24 मई को सभी मतदान केंद्रों पर जारी होगी Un-Mapped मतदाताओं की सूची, उपायुक्त ने की कैंप में पहुँचने की अपील

घर का आंगन महक उठता है, जहां बुजुर्ग होते हैं .. प्रातं संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल

भंडरा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने दी चेतावनी– ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ नियम लागू

भंडरा: 5 माह की गर्भवती नाबालिग ने लगाई फांसी, स्थानीय युवकों ने देवदूत बनकर बचाई जान; अस्पताल में गर्भपात

​भंडरा थाना में शांति समिति की बैठक: आपसी सौहार्द से मनेगी बकरीद, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पीएम श्री स्कूल नवाडीपाड़ा में समर कैंप का समापन: बच्चों ने पारंपरिक खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता सबका मन

Leave a Comment