Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोल कंपनी की गाड़ी फूंकने और लेवी मांगने वाला JJMP उग्रवादी गिरफ्तार

On: May 22, 2026 8:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

परियोजना में लेवी के लिए वोल्वो ट्रक को पेट्रोल छिड़ककर लगाया था आग; नए डीएसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया भंडाफोड़, थाना प्रभारी की टीम ने लोहरदगा से दबोचा

चतरा | न्यूज स्केल लाइव

चतरा जिले के टंडवा कोयलांचल क्षेत्र में सक्रिय उग्रवादी संगठनों, लेवी (रंगदारी) वसूली सिंडिकेट और हिंसक वारदातों के खिलाफ चलाए जा रहे महा-अभियान के तहत चतरा जिला पुलिस को एक और बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कोल कंपनियों और स्थानीय व्यवसायियों को आतंकित करने वाले प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (JJMP) के एक सक्रिय और खूंखार सदस्य को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

इस महत्वपूर्ण सफलता की विस्तृत आधिकारिक जानकारी शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के चतरा स्थित कार्यालय में आयोजित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवनियुक्त डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मीडिया को दी।

आम्रपाली परियोजना की वोल्वो गाड़ी फूंकी, ‘शिव जी’ के नाम पर छोड़ा था पर्चा

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि टंडवा थाना क्षेत्र के आम्रपाली कोल परियोजना में माइनिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग का कार्य कर रही एनसीसी लिमिटेड (NCC Ltd) कंपनी के अधिकारियों को पिछले कुछ समय से जेजेएमपी (JJMP) और प्रतिबंधित टीएसपीसी (TSPC) नक्सली संगठन के नाम पर मोटी लेवी के लिए धमकी भरे फोन आ रहे थे।

इसी सिलसिले में डराने के उद्देश्य से विगत 24 जनवरी 2026 की रात को कोल उत्खनन कार्य में लगी एनसीसी कंपनी की एक हाई-टेक वोल्वो ट्रक को पांच अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने जबरन रोक लिया था। अपराधियों ने ट्रक के चालक और साइट सुपरवाइजर को बंधक बनाकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए वाहन के अगले हिस्से (कैबिन) में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। उग्रवादियों ने घटनास्थल पर JJMP संगठन के कमांडर ‘शिव जी’ के नाम से एक हस्तलिखित पर्चा (लेवी रसीद) भी छोड़ा था, जिसमें साफ तौर पर चेतावनी दी गई थी कि यदि बिना मैनेजमेंट से बात किए (लेवी दिए) काम चालू रखा, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके अगले ही दिन कंपनी के शीर्ष अधिकारियों को पुनः नक्सली शिव जी के नाम से फोन कर धमकी दोहराई गई थी।

लोहरदगा के पहाड़ गीर गांव में एसपी की गुप्त सूचना पर पड़ा छापा

इस दुस्साहसिक कांड के अनुसंधान और तकनीकी विश्लेषण के दौरान चतरा पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिमेश नैथानी को एक पुख्ता और सटीक गुप्त सूचना मिली कि एनसीसी कंपनी की गाड़ी फूंकने और लेवी मांगने की इस वारदात में शामिल जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य रविंद्र सिंह उर्फ रविंद्र सिंह खरवार अपने पैतृक घर आया हुआ है।

सूचना मिलते ही एसपी के कड़े निर्देश पर टंडवा थाना प्रभारी पप्पू शर्मा के कुशल नेतृत्व में एक विशेष पुलिस छापामारी दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने त्वरित और रणनीतिक कार्रवाई करते हुए लोहरदगा जिले के जोबांग थाना अंतर्गत पहाड़ गीर गांव में उसके घर की चारों तरफ से घेराबंदी की और आरोपी रविंद्र सिंह उर्फ रविंद्र सिंह खरवार को रंगेहाथ धर दबोचा।

“अपराध का रास्ता विनाश का द्वार खोलता है, मुख्यधारा में लौटें” : डीएसपी सुनील सिंह

प्रेस वार्ता के अंत में डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने उग्रवादियों और अपराधियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि चतरा जिले के कोयलांचल क्षेत्र सहित पूरे जिले में उग्रवादी गतिविधियों, लेवी वसूली और रंगदारी के सिंडिकेट के खिलाफ पुलिस का कड़ा अभियान लगातार जारी रहेगा। विकास योजनाओं को बाधित करने वाले ऐसे तत्वों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यधारा से भटके हुए अपराधियों और उग्रवादियों से हथियार डालकर सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की मार्मिक अपील की। उन्होंने दोटूक कहा: “अपराध का रास्ता हमेशा सिर्फ और सिर्फ विनाश का द्वार खोलता है. चतरा पुलिस जिले से अपराधियों और नक्सलियों के समूल सफाए के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और किसी भी आंचलिक क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वोटर लिस्ट को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला प्रशासन का महा-अभियान; चतरा और सिमरिया में बढ़ गए 120 नए मतदान केंद्र

पदभार संभालते ही एक्शन मोड में नए एसडीपीओ; अफीम-ब्राउन शुगर तस्करों के खिलाफ पहली बड़ी स्ट्राइक, 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार

रंग, कला और मस्ती से सजा समर कैंप का दूसरा दिन, बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जादू

सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का 48 घंटे में भंडाफोड़; चाय दुकान में माला देवी की हत्या करने वाला पति शिबू यादव गिरफ्तार

*नगर परिषद उपाध्यक्ष के नेतृत्व में बाजार टांड में ही जल मीनार निर्माण हो मांग को लेकर 38 डिग्री तापमान पर वार्ड पार्षदों के साथ टॉवर चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन*

अवैध बालू के सिंडिकेट ने ली खुशबू की जान; तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने 6 घंटे से किया सड़क जाम

बाल भारती, किशोर भारती एवं कन्या भारती के भैया-बहनों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

लोहरदगा: 23 और 24 मई को सभी मतदान केंद्रों पर जारी होगी Un-Mapped मतदाताओं की सूची, उपायुक्त ने की कैंप में पहुँचने की अपील

घर का आंगन महक उठता है, जहां बुजुर्ग होते हैं .. प्रातं संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल

भंडरा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने दी चेतावनी– ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ नियम लागू

भंडरा: 5 माह की गर्भवती नाबालिग ने लगाई फांसी, स्थानीय युवकों ने देवदूत बनकर बचाई जान; अस्पताल में गर्भपात

​भंडरा थाना में शांति समिति की बैठक: आपसी सौहार्द से मनेगी बकरीद, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Leave a Comment