Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बच्चों की खिलखिलाहट और रंगारंग गतिविधियों के साथ ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का भव्य शुभारंभ

On: May 21, 2026 8:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बच्चों की खिलखिलाहट और रंगारंग गतिविधियों के साथ ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का भव्य शुभारंभ

रियाडा के पीछे एकागुड़ी स्थित ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में आज से तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का रंगारंग शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन विद्यालय परिसर बच्चों की उत्साहपूर्ण गतिविधियों, खेलकूद और खुशियों से गूंज उठा। ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को ध्यान में रखते हुए कई मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत योग एवं वार्मअप सत्र से हुई, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इसके बाद एकाग्रता बढ़ाने वाले खेल, शब्द खोजो एवं घेरा बनाओ गतिविधि, म्यूजिकल चेयर, कविता प्रस्तुति तथा रस्साकशी जैसे कई रोचक खेल आयोजित किए गए। इन गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया।ग्रीष्मकालीन शिविर के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को खेल-खेल में सीखने की प्रेरणा दी। शिविर में बच्चों को अनुशासन, टीम भावना,आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें भी सिखाई गईं। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ देखने को मिला।विद्यालय के निदेशक मुकेश गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए ग्रीष्मकालीन शिविर के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का कार्य करते हैं तथा पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी सहायक होते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या शोभा रानी साहू सहित शिक्षक सूरज साहू, पंकाजिनी केसरी, सृष्टि साहू, शिल्पा रजक, शमा खान, मुन्नी देवी, काजल कुमारी एवं आंचल साहू उपस्थित थे।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इस ग्रीष्मकालीन शिविर को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों में काफी उत्साह देखा गया तथा सभी ने विद्यालय के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गंगा दशहरा को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीना को सौंपा गया निमंत्रण पत्र,26 मई को होगी भव्य मां गंगा आरती:- विजय खत्री

पुलिस की बड़ी कार्रवाई; गो तस्करी के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

लोहरदगा: कोयल नदी से अज्ञात युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या या डूबने से मौत? जांच में जुटी पुलिस

एसीबी की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; बिजली विभाग का लाइनमैन ₹5,000 रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

गुमला सदर अस्पताल में ब्लड की कमी एवं उत्पन्न समस्या को लेकर कर मिशन बदलाव ने की बैठक हुई * झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं सांसद सहित जिले के तीनों विधायक आगे आएं समस्या को दूर करें- ज्योति कुमारी

हाईकोर्ट से घूसखोर महिला पंचायत सचिव को बड़ा झटका; जमानत याचिका पूरी तरह खारिज

मुर्दा हुआ जिंदा: परिवार ने जिसे मृत मानकर दफनाया, वह 11 दिन बाद साक्षात लौटा; अब कब्र खोदकर शव निकालेगी पुलिस

पुलिस की ऐतिहासिक कामयाबी: जैन मंदिर से चोरी हुई 100 साल पुरानी ₹50 लाख की अष्टधातु की जैन प्रतिमा बरामद; शातिर तस्कर गिरफ्तार

सीबीआई की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; सेंट्रल जीएसटी के सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर गिरफ्तार

झारखंड में लाल आतंक को सबसे बड़ा झटका; ऑपरेशन क्लीन के तहत 8 इनामी समेत 27 खूंखार नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

सिविल सर्जन ने किया CHC और PHC का औचक निरीक्षण; लापरवाह कर्मियों में मचा हड़कंप

भंडरा में भाजपा का धरना-प्रदर्शन: किसानों के मुद्दों को लेकर बीडीओ को सौंपा 12 सूत्री ज्ञापन

Leave a Comment