Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से खोज निकाले 7 खोए हुए मोबाइल; SDPO ने स्वामियों को सौंपे स्मार्टफोन

On: May 18, 2026 11:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने चलाया विशेष अभियान; थाना परिसर में कागजातों के सत्यापन के बाद लौटाए गए कीमती फोन, मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे

हंटरगंज (चतरा) | न्यूज स्केल लाइव

चतरा पुलिस ने आम नागरिकों की सहूलियत और उनकी गुमशुदा संपत्तियों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। चतरा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कुशल मार्गदर्शन और कड़े निर्देश के आलोक में हंटरगंज थाना पुलिस ने भारत सरकार के CEIR PORTAL (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) की मदद से तकनीकी अनुसंधान कर हंटरगंज थाना क्षेत्र से खोए हुए कुल 07 कीमती स्मार्टफोन को सकुशल बरामद कर लिया है।

बरामदगी के बाद सभी मोबाइल फोन के वैध स्वामियों और उनके दस्तावेजों का बारीकी से मिलान व सत्यापन किया गया। इसके बाद सोमवार को हंटरगंज थाना परिसर में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO चतरा) संदीप सुमन, पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) विपिन कुमार एवं हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार द्वारा संयुक्त रूप से उनके स्वामियों को खोए हुए मोबाइल सौंपे गए।

इन्हें मिले अपने खोए हुए मोबाइल (मॉडल के साथ):

थाना परिसर में कागजातों की जांच के बाद निम्नलिखित नागरिकों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस देकर उनके चेहरों पर मुस्कान लौटाई गई:

  1. अरविंद कुमार यादव (पिता- बधन यादव, ग्राम- पंचमुखी, थाना- हंटरगंज, चतरा) — Motorola G45

  2. दिलीप यादव (पिता- मुंशी यादव, ग्राम- कुशमाही, थाना- हंटरगंज, चतरा) — Vivo Y29

  3. विपिन यादव (पिता- राजदेव यादव, ग्राम- मुरली, थाना- हंटरगंज, चतरा) — Nothing 5G

  4. शिवचरण प्रसाद (पिता- चुरामन, ग्राम- शाखा बाजार, थाना- बाराचट्टी, जिला- गया, बिहार) — CMF 5G

  5. संजय कुमार मिश्रा (पिता- सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, ग्राम- पंतनगर, थाना- विष्णुपद, जिला- गया, बिहार) — Redmi Note 15

  6. सुदर्शन महतो (पिता- स्वर्गीय राम लखन महतो, ग्राम- कोबना, थाना- कुंदा, जिला- चतरा) — Vivo 5G

पुलिस के प्रति जगा विश्वास, CEIR पोर्टल का हुआ व्यापक प्रचार

अपने खोए हुए और दोबारा मिलने की उम्मीद छोड़ चुके कीमती मोबाइल फोन को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों में बेहद खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने चतरा पुलिस की इस कार्यशैली और मुस्तैदी की मुक्त कंठ से सराहना की।

इस सफल रिकवरी अभियान से न केवल आम जनता के बीच खाकी (पुलिस) के प्रति विश्वास और गहरा हुआ है, बल्कि भारत सरकार के CEIR पोर्टल की उपयोगिता का भी क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि मोबाइल खोने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल इसकी सनहा (डायरी) दर्ज कराकर सीईआईआर पोर्टल पर ब्लॉक करें, ताकि उसका दुरुपयोग न हो सके और पुलिस उसे आसानी से ट्रैक कर सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बेटी की मौत के तुरंत बाद कलयुगी पिता ने वापस लिया दहेज का सारा सामान और कैश; पंचायत के फैसले पर उठा अनोखा कदम

प्रखंड कार्यालय पर भाजपा का एक दिवसीय धरना; आपदा प्रभावित किसानों को मुआवजा और ₹3200 MSP देने की उठी मांग

सांसद ने की दो नए प्रतिनिधियों की घोषणा; मनोज को प्रखंड और लवकुश  को शिक्षा व थाना क्षेत्र की मिली कमान

रोजगार सेवक की कड़ी मेहनत रंग लाई; बने सहायक आचार्य, नियुक्ति पत्र मिलने पर क्षेत्र में जश्न का माहौल

मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; पल्सर बाइक और वीवो मोबाइल के साथ 4 शातिर लुटेरे गिरफ्तार

भंडरा: 977 लाभुकों का नाम पेंशन सूची से कटेगा, बीडीओ ने जारी की सूची; 25 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति

स्टेडियम में राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतिभा चयन ट्रायल का भव्य आगाज; सैकड़ों युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम

भंडरा: पंचायत भवन में मंईया सम्मान समृद्धि योजना का सत्यापन कार्य जोरों पर, 1196 लाभुकों की जांच पूरी

*भू-अर्जन का लंबित भुगतान का उपायुक्त ने दिया निदेश*

जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त दिलाने के लिए जिला प्रशासन की बड़ी पहल; उपायुक्त कोल परियोजनाओं को दिया शिविर लगाने का निर्देश

उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा,गर्भवती महिलाओं का एएनसी व बच्चों का टीकाकरण सौ प्रतिशत सुनिश्चित करने का निदेश

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बड़ी बैठक; सभी आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन और मान-सम्मान देने की उठी मांग

Leave a Comment