Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन; 5 बालिग आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पुलिस अभिरक्षा में!

On: May 17, 2026 11:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

16 मई की रात जबरन उठा ले गए थे दरिंदे; एसपी के निर्देश पर बनी SIT ने 24 घंटे के भीतर सभी को दबोचा, बालिग आरोपी भेजे गए जेल

झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक 13 साल की मासूम नाबालिग लड़की को जबरन उठाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया। इस संवेदनशील मामले में पाकुड़ पुलिस ने त्वरित और कड़ी कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर कांड में संलिप्त 5 बालिग आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पाकुड़ पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुदीप सिंह ने इस बड़ी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि की है।

रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम, परिजनों ने दिखाई हिम्मत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक घटना शनिवार (16 मई) की रात लगभग 8:30 बजे की है। महेशपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को कुछ युवकों ने अकेले पाकर जबरन अगवा कर लिया और एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सहमी पीड़िता ने किसी तरह अपने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना के दूसरे दिन यानी रविवार को पीड़िता के हौसलेमंद परिजन सीधे महेशपुर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

Also Read: हैवानियत की हदें पार: शादी से इनकार पर नाबालिग को पेड़ से बांधा; बेरहमी से पीटने के बाद धारदार हथियार से काटे ब्रेस्ट

एसपी के निर्देश पर बनी SIT; घेराबंदी कर दबोचे गए सभी सातों कातिल

मामले की संवेदनशीलता और पीड़िता की उम्र को देखते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने तत्काल कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने अपराधियों को दबोचने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) विजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। गठित एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर विभिन्न ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की और कांड में शामिल सभी सातों आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पुलिसिया कार्रवाई:

हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिसिया पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है: अविनाश सोरेन, बबूटा सोरेन, अंसार टुडू, बबनु हेम्ब्रम, कार्तिक मुर्मू (दो आरोपी नाबालिग हैं, जिनकी उम्र कानूनन गुप्त रखी गई है)

न्यायिक हिरासत और बाल सुधार गृह: महेशपुर पुलिस ने बताया कि पकड़े गए पांच बालिग अभियुक्तों के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act) और सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर धाराओं के तहत कांड दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। वहीं, घटना में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बाल सुधार गृह (Remand Home) भेजा जाएगा। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय सहायता और साक्ष्य जुटाने के लिए अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा है।

इस त्वरित और सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में एसडीपीओ विजय कुमार के अलावा पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक (SI) अजय महतो, अजय कुमार उपाध्याय, मनोज कुमार महतो और श्रीचांद किस्कू सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का संगठन विस्तार; विवेक राय चंदन बने कासिमाबाद के नए ब्लॉक अध्यक्ष

ड्रग्स तस्करों पर एसपी का बड़ा प्रहार; कार और बाइक के साथ 3 गिरफ्तार, 20.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

​लोहरदगा: SIR कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 30 मई तक DSE निष्पादन का कड़ा निर्देश

हैवानियत की हदें पार: शादी से इनकार पर नाबालिग को पेड़ से बांधा; बेरहमी से पीटने के बाद धारदार हथियार से काटे ब्रेस्ट

जय श्रीराम समिति की बैठक: सदस्यता अभियान और कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर बनी रणनीति

आराधना और तन्नू को मिला ब्राउन बेल्ट थर्ड क्यू

सूखते जलस्रोतों को बचाने की जरूरत, अंधविश्वासों का मिलकर करना होगा उन्मूलन : सुखदेव भगत*

जेल अदालत, विधिक जागरूकता शिविर सह मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

लोहरदगा जिला के 43वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

युवा स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग, खेलकूद को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा”

*गोपाल मंदिर में  शोभायात्रा के साथ रविवार 17 से 23 मई छह दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा प्रारंभ वृंदावन के कुंज बिहारी शुक्ल जी महराज भक्तों को देंगे प्रवचन*

शोले स्टाइल हाई-वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, डेढ़ घंटे थमी रहीं सांसें

Leave a Comment