WhatsApp Group Join Now
गुमला – गुमला शहर आज रविवार से भक्तिमय माहौल में रहेगा दिनांक 17 से 23 म ्ई तक वृंदावन से आएं कथावाचक कुंज बिहारी शुक्ल जी लोहरदगा स्थित गोपाल मंदिर में शिव महापुराण कथा भक्तजनों को सुनाएंगे इस कार्यक्रम की शुरुआत रविवार की सुबह शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुई इस मौके पर सैकड़ों महिलाएं ध्वज के साथ गुमला नगर भ्रमण पर कथावाचक वृंदावन के कुंज बिहारी शुक्ल जी के नेतृत्व में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
यहां बताते चलें कि शिव महापुराण कथा का आयोजन सेवानिवृत्त शिक्षक बलदेव साहू के द्वारा विशेष रूप से किया जा रहा है वहीं समाजिक कार्यकर्ता बबलू वर्मा का विशेष सहयोग एवं योगदान इस मौके पर है। पहले दिन शिव पुराण कथा में कथावाचक कुंज बिहारी शुक्ल महराज ने गोपाल मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान शिव के बिना भोलेबाबा के आशिर्वाद बिना एक भी पता नहीं हिलते आप लोगों को जो भी मिल रहा है वह भोलेबाबा की कृपा है उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देना माता-पिता का सबसे बड़ा कर्तव्य है उनके लालन-पालन से लेकर उन्हें शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने में आप सभी विशेष ध्यान रखें भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी।




















Total Users : 1010849
Total views : 2787218