Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

युवा स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग, खेलकूद को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा”

On: May 17, 2026 7:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*”युवा स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग, खेलकूद को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा”*

……………………

*रन फॉर लोहरदगा कार्यक्रम में बोले उपायुक्त संदीप कुमार मीना*

——————

लोहरदगा।

 

जिला के 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा “रन फॉर लोहरदगा” का आयोजन किया गया। समाहरणालय परिसर से उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया, जो सीएम उत्कृष्ट नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय तक आयोजित हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

इस अवसर पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर खेलकूद को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वस्थ युवा ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की नींव होते हैं। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।

 

कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व समाहरणालय परिसर में उपायुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया।

 

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त के प्रभार में सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनन्दन बड़ाईक, नजारत उप समाहर्ता अभिनीत सूरज, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा समेत अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

 

——————-

*#TeamPRDLohardaga*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तीन दिनों से लापता युवक का तालाब में तैरता मिला शव: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम का औचक निरीक्षण: मलेरिया मरीजों से फोन पर लिया फीडबैक; कीटनाशी छिड़काव का लिया जायजा

मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन, 173 रोगियों का हुआ निशुल्क इलाज

सरना धर्म कोड लागू कराने को लेकर आदिवासी छात्र संघ हुआ एकजुट , 8 जुलाई को महाआंदोलन का ऐलान

उपायुक्त ने किया चाइल्ड केयर संस्थान समर्पण का औचक निरीक्षण

​उपायुक्त द्वारा विकास कार्यों का औचक निरीक्षण

लोहरदगा: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने ‘जनता मिलन’ में सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के निर्देश

भाकपा (माले) का महा-आक्रोश मार्च: बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर डीएफओ दफ्तर का घेराव; कॉरपोरेट को वन भूमि देने और हाथियों के आतंक पर जताया विरोध

बिजली विभाग का पावर कट टॉर्चर: भीषण गर्मी के बीच मात्र 10 मिनट दर्शन देकर घंटों गुल रहती है बिजली; त्रस्त हुए उपभोक्ता

झारखंड के फुटबॉल वीरों का देश में बजा डंका: नेशनल चैंपियनशिप में अंडर-17 और अंडर-19 दोनों टीमें बनीं राष्ट्रीय विजेता; चैंपियंस का ऐतिहासिक स्वागत

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के परीक्षा परिणामों पर डीसी सख्त: केजीबीवी के रिजल्ट पर जताया असंतोष, गर्ल्स स्कूल को सुधरने की चेतावनी

शिकारियों का दुस्साहस: महुआ चुनने गई महिला को मारी गोली, सफल ऑपरेशन के बाद बांह से निकाला गया छर्रा, जंगल खंगाल रही संयुक्त पुलिस

Leave a Comment