लोहरदगा। जिला मुख्यालय के हटिया गार्डन स्थित जय श्रीराम समिति के जिला कार्यालय में रविवार को संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कोर कमेटी की सदस्य सुषमा सिंह ने की। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कई अहम निर्णय लिए गए।
कोर कमेटी के पदाधिकारी शैलेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि संगठन को अधिक मजबूत और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी सदस्यों को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।
जिन सदस्यों की सदस्यता रसीद कट चुकी है, उन्हें अपना पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) और पासपोर्ट साइज फोटो जल्द से जल्द समिति के ओम महतो, अनूप गुप्ता या शैलेश कुमार कुशवाहा के पास जमा करने को कहा गया है।
बैठक की अध्यक्षता कर रही सुषमा सिंह ने घोषणा की कि सदस्यता कार्ड जारी होने के तुरंत बाद जिला स्तर पर एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए नगर, प्रखंड और पंचायत स्तर के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को अभी से तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया गया है।
समिति ने संकल्प दोहराया कि संगठन लगातार सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने का काम करता रहेगा और आने वाले समय में इसे और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से जिला संरक्षक परमेश्वर साहू, सुषमा सिंह, शैलेश कुमार कुशवाहा, लक्ष्मी भगत, अजय सोनी, अनूप गुप्ता, ओम महतो, कन्हैया करवा, बजरंग करवा, अनुज कुमार, उपेंद्र महतो, उदय महतो, विक्रम दास, गणेश साहू समेत संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।





















Total Users : 1010844
Total views : 2787213