Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा जिला के 43वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

On: May 17, 2026 7:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा जिला के 43वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगर भवन में जिला प्रशासन द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा, उपायुक्त संदीप कुमार मीना समेत जिला के वरीय पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक नृत्य, लोकगीत एवं रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।

 

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा ने कहा कि लोहरदगा आने के बाद उन्हें झारखंड की संस्कृति, प्रतिभा एवं यहां के लोगों को नजदीक से जानने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका सदैव आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहती है।

 

वहीं उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने जिलेवासियों को 43वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहरदगा का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है और जिले ने विकास के कई आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि जिले की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

 

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तीन दिनों से लापता युवक का तालाब में तैरता मिला शव: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम का औचक निरीक्षण: मलेरिया मरीजों से फोन पर लिया फीडबैक; कीटनाशी छिड़काव का लिया जायजा

मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन, 173 रोगियों का हुआ निशुल्क इलाज

सरना धर्म कोड लागू कराने को लेकर आदिवासी छात्र संघ हुआ एकजुट , 8 जुलाई को महाआंदोलन का ऐलान

उपायुक्त ने किया चाइल्ड केयर संस्थान समर्पण का औचक निरीक्षण

​उपायुक्त द्वारा विकास कार्यों का औचक निरीक्षण

लोहरदगा: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने ‘जनता मिलन’ में सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के निर्देश

भाकपा (माले) का महा-आक्रोश मार्च: बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर डीएफओ दफ्तर का घेराव; कॉरपोरेट को वन भूमि देने और हाथियों के आतंक पर जताया विरोध

बिजली विभाग का पावर कट टॉर्चर: भीषण गर्मी के बीच मात्र 10 मिनट दर्शन देकर घंटों गुल रहती है बिजली; त्रस्त हुए उपभोक्ता

झारखंड के फुटबॉल वीरों का देश में बजा डंका: नेशनल चैंपियनशिप में अंडर-17 और अंडर-19 दोनों टीमें बनीं राष्ट्रीय विजेता; चैंपियंस का ऐतिहासिक स्वागत

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के परीक्षा परिणामों पर डीसी सख्त: केजीबीवी के रिजल्ट पर जताया असंतोष, गर्ल्स स्कूल को सुधरने की चेतावनी

शिकारियों का दुस्साहस: महुआ चुनने गई महिला को मारी गोली, सफल ऑपरेशन के बाद बांह से निकाला गया छर्रा, जंगल खंगाल रही संयुक्त पुलिस

Leave a Comment