Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्रम, नियोजन व कौशल विकास की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिये निदेश

On: May 16, 2026 10:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*श्रमिकों का निबंधन बढ़ाएं, योजनाओं का कराएं प्रचार-प्रसार : संदीप कुमार मीना*

……………………………..

*”आईटीआई प्रशिक्षण संस्थानों का नियमित रूप से करें निरीक्षण”*

……………………………….

*”रोजगार मेला लगाएं”*

…………………….

*श्रम, नियोजन व कौशल विकास की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिये निदेश*

———————–

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज श्रम, नियोजन व कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में की।

 

बैठक में श्रम अधीक्षक को अधिक से अधिक संख्या में सभी पंचायतों में श्रमिकों का निबंधन कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिला में असंगठित, संगठित व प्रवासी श्रमिक को चिन्हित कर उनका निबंधन करें और उन्हें श्रम विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ दिलाएं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी नियमित रूप से श्रमिकों को प्रेरित कर योजनाओं की जानकारी दें। पंचायतों में निबंधन हेतु शिविर आयोजित करें। संबंधित पंचायत के मुखिया को भी इस शिविर की जानकारी दें और अधिक से अधिक लोगों को इस शिविर में शामिल करें। शिविर की योजना बना लें। बैठक में असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मातृत्व प्रसुविधा योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, झारखंड असंगठित कर्मकार/मृत्यु दुर्घटना सहायता योजना, औजार सहायता योजना, विवाह सहायता योजना, उपचार आजीविका सहायता योजना के तहत मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई। इसके साथ-साथ झारखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत निबंधित लाभुक श्रमिकों को मिलने वाले योजनाओं के लाभ की जानकारी दी गई। इसमें मेधावी पुत्र/पुत्री छात्रवृत्ति योजना, मातृत्व मातृत्व प्रसुविधा योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु/दुर्घटना सहायता योजना, निर्माण श्रमिक सेफ्टी किट योजना, श्रमिक औजार सहायता योजना, विवाह सहायता योजना, चिकित्सा सहायता योजना, चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना, पेंशन योजना, निशक्तता पेंशन, पारिवारिक पेंशन योजना व अनाथ पेंशन योजना का लाभ शामिल है।

 

आज की बैठक में जिला कौशल पदाधिकारी को जून माह में जिला स्तर का रोजगार मेला आयोजित कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला में संचालित आईटीआई प्रशिक्षण संस्थानों का नियमित रूप से निरीक्षण व उनकी सतत अनुश्रवण का निर्देश जिला नियोजन पदाधिकारी को दिया गया। जिला में युवक-युवतियों का अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री सारथी योजना समेत अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

 

आज की बैठक श्रम अधीक्षक आंद्रेयास कुल्लू, जिला नियोजन पदाधिकारी नीरू कुमारी, सभी श्रम प्रवर्तन अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक

जनगणना 2027 जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, फादर ने कहा- ‘यह देश के भविष्य का ब्लूप्रिंट’

विक्षिप्त युवक ने सब्बल से पीटकर मां और पत्नी को उतारा मौत के घाट, दो मासूम हुए अनाथ

बरवा टोली के मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर में सजी भव्य महाआरती; माता रानी के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

विशेष आलेख: टंडवा से गिद्धौर तक रेलवे निर्माण की आड़ में महालूट; खामोश सियासत और ‘साइलेंट सिंडिकेट’ का बड़ा खुलासा

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में बाल संसद का गठन; नप अध्यक्ष ने छात्र-नेताओं को दिलाई शपथ

उपायुक्त ने की आमजनों से अपील-“तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति सामान्य, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं

अखंड सौभाग्य का महापर्व वट सावित्री: सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने वट वृक्ष को बांधा रक्षासूत्र, गूंजी सती सावित्री की पावन कथा

रफ्तार का कहर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत; हाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत के बाद रोड जाम

पारंपरिक उलगुलान की शुरुआत खूँटी जिला से की गई थी  उसका विस्तार गुमला जिला में भी किया गया   गुमला जिला उपायुक्त  को जिला के पारंपरिक आदिवासी अगुआ द्वारा ज्ञापन सौंपा गया

दरिंदगी: मुजफ्फरपुर में खेलते-खेलते लापता दो चचेरी बहनों की बेरहमी से हत्या, चिमनी के पास मिले क्षत-विक्षत शव

धार भोजशाला विवाद पर ऐतिहासिक फैसला: हाई कोर्ट ने माना सरस्वती मंदिर; मुस्लिम पक्ष को दूसरी जगह जमीन मांगने का सुझाव

Leave a Comment