बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों और लीडरशिप को निखारने का शानदार प्रयास; ‘आज के बच्चे ही देश का भविष्य’— अनिल उरांव
लोहरदगा | News Scale Live
लोहरदगा स्थित सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में नवगठित बाल संसद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बेहद गरिमापूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने सभी छात्र-नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कम उम्र से ही जिम्मेदारियों का अहसास जरूरी शपथ ग्रहण के बाद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि विद्यालय स्तर पर बाल संसद का गठन बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता (लीडरशिप क्वालिटी) का विकास करने का एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा, “आज के ये बच्चे ही देश का कल हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को कम उम्र से ही अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का अहसास होता है।” उन्होंने सभी बाल जन-प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए नसीहत दी कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें, ताकि स्कूल के अन्य विद्यार्थियों के लिए एक बेहतरीन आदर्श स्थापित हो सके।
बाल संसद के गठन पर प्रबंधन ने जताई खुशी समारोह के दौरान विद्यालय के अध्यक्ष शशिधर अग्रवाल और सचिव अजय प्रसाद ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बाल संसद के माध्यम से छात्र स्कूल के विकास, अनुशासन और स्वच्छता जैसी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिससे उनके भीतर सहभागिता की भावना बढ़ेगी। समारोह में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र पांडेय, वरिष्ठ शिक्षिका सुनीता कुमारी, दीपिका कुमारी, लक्ष्मी देवी, शिक्षक महेंद्र प्रसाद सहित स्कूल के अन्य शिक्षक-कर्मचारी और भारी संख्या में छात्र-प्रतियोगी उपस्थित थे।




















Total Users : 966608
Total views : 2728027