दुकान पर उठे गंभीर सवाल; घटिया सामग्री से बन रहीं मिठाइयां, खाद्य सुरक्षा विभाग की चुप्पी से लोगों में भारी आक्रोश
देवघर, News Scale Live: झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी देवघर में प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलती एक गंभीर खबर सामने आई है। जिले में कई मिठाई की दुकानें बिना किसी वैध लाइसेंस के सरेआम संचालित हो रही हैं। लोगों की सेहत के साथ खुलेआम हो रहे इस खिलवाड़ को लेकर अब यह एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर इन अवैध दुकानदारों को किस सफेदपोश या अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है? डाबरग्राम की दुकान में परोसा जा रहा ‘जहर’ संबंधित विभाग (खाद्य सुरक्षा विभाग) की घोर अनदेखी के कारण ऐसे दुकानदार पूरी तरह बेखौफ हो चुके हैं और नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। विशेष रूप से जसीडीह इलाके के डाबरग्राम में स्थित एक मिठाई की दुकान इन दिनों खासी चर्चा और विवादों का केंद्र बनी हुई है। सूत्रों से मिली पक्की जानकारी के अनुसार, यह दुकान लंबे समय से बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से चलाई जा रही है।

जले हुए ‘काले तेल’ और घटिया सामग्री का इस्तेमाल बात सिर्फ कागजों या लाइसेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां तैयार की जाने वाली मिठाइयों और स्नैक्स की गुणवत्ता (Quality) बेहद खराब दर्जे की बताई जा रही है। आरोप है कि मिठाई बनाने में मुनाफा कमाने के चक्कर में एकदम घटिया और मिलावटी सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। हद तो तब हो गई जब यह बात सामने आई कि दुकान में समोसा छानने के लिए कई दिनों तक लगातार इस्तेमाल किए गए, पूरी तरह से जल चुके ‘काले तेल’ का प्रयोग किया जा रहा है। मेडिकल साइंस के अनुसार, बार-बार जलाया गया तेल सेहत के लिए बेहद हानिकारक और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारक बन सकता है। कार्रवाई की मांग पर अड़े लोग दुकानदार की इस मनमानी और आम जनता के स्वास्थ्य के साथ हो रहे सीधे खिलवाड़ को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी पनप रही है। हैरानी की बात यह है कि सब कुछ खुलेआम होने के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने देवघर के खाद्य सुरक्षा विभाग से तत्काल संज्ञान लेते हुए ऐसी अवैध दुकानों पर छापेमारी और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की है।
Also Read: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 25 वर्षीय शातिर तस्कर गिरफ्तार!

















Total Users : 1280908
Total views : 3155794