घटना से इलाके में हड़कंप; वारदात को अंजाम देकर इटखोरी की ओर भागे शातिर चोर, पुलिस की छापेमारी शुरू
चौपारण (हजारीबाग), News Scale Live: झारखंड के हजारीबाग जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज आपराधिक घटना सामने आई है। चौपारण थाना क्षेत्र के चतरा रोड स्थित महाराजगंज बाजार में बुधवार देर शाम बेखौफ बदमाशों ने एक जेवर (सर्राफा) दुकानदार को अपना निशाना बनाया और पलक झपकते ही करीब 20 लाख रुपये के कीमती जेवरात उड़ा लिए। इस दुस्साहसिक चोरी की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई है। ताला लगाते समय डिक्की में रखे थे लाखों के जेवर मिली जानकारी के अनुसार, महाराजगंज के ही रहने वाले स्वर्ण व्यवसायी अलखदेव पोद्दार देर शाम अपनी दुकान बंद कर रहे थे। दुकान बढ़ाने के दौरान उन्होंने करीब 20 लाख रुपये के कीमती जेवर अपनी बाइक की डिक्की में रख दिए। इसके बाद वे पलटकर अपनी दुकान का शटर गिराकर उसमें ताला लगाने लगे। काले रंग की अपाचे से आए थे बदमाश व्यवसायी अलखदेव पोद्दार का ध्यान जैसे ही शटर पर गया, पीछे से काले रंग की अपाचे (Apache) बाइक पर सवार होकर आए शातिर युवकों ने मौका ताड़ लिया। बदमाशों ने बड़ी ही चालाकी से बाइक की डिक्की खोली और उसमें रखे सभी जेवर निकाल लिए। जब तक अलखदेव पोद्दार कुछ समझ पाते या शोर मचाते, तब तक शातिर चोर जेवर लेकर वहां से चतरा के इटखोरी की ओर तेजी से फरार हो गए।
Also Read: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 25 वर्षीय शातिर तस्कर गिरफ्तार!
शोर मचाने पर जुटी भीड़, पुलिस कर रही छापेमारी लाखों की चोरी का अहसास होते ही दुकानदार ने शोर मचाया, जिसके बाद बाजार के आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। पूरे महाराजगंज बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को खंगाल रही है और इटखोरी की तरफ भागने वाले रास्तों पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।























Total Users : 1029495
Total views : 2812576