स्कूल में ‘हरित सप्ताह’ की धूम, पेड़-पौधे, पृथ्वी और पानी की बूंद बनकर आए बच्चों ने मोहा मन, लघु नाटक से दी पेड़ों को बचाने की सीख
देवघर (झारखंड), न्यूज स्केल : झारखंड के देवघर स्थित झोसागढ़ी दुःखी साह रोड में दुखी साह मेमोरियल संदीपनी पब्लिक स्कूल में इन दिनों ‘हरित सप्ताह’ (Green Week) की धूम है। इसी कड़ी में स्कूल के प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा बेहद उत्साह और उमंग के साथ “ग्रीन कलर डे” (Green Color Day) मनाया गया। इस खास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बचपन से ही नौनिहालों के मन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें प्रकृति के करीब लाना था। इस अवसर पर स्कूल के छोटे बच्चे विभिन्न थीम आधारित मनमोहक वेशभूषा (Fancy Dress) में सुसज्जित होकर आए थे। कोई बच्चा हरा-भरा ‘पेड़’ बनकर आया था, तो कोई ‘पृथ्वी’, ‘पानी की बूंद’, ‘घास-फूस’ और ‘बादल’ के रूप में नजर आया। बच्चों ने अपनी प्यारी और मासूम प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने एक बेहद मजबूत संदेश देते हुए कहा— “मैं पेड़ हूं, मैं छाया देता हूं, फल-फूल देता हूं, ऑक्सीजन देता हूं… मुझे मत काटो, मुझे अपने आसपास रखो, मैं जीवनदाता हूं।”
बड़ा एक्शन: NIA और झारखंड ATS की संयुक्त छापेमारी से मचा हड़कंप, 2 संदिग्ध हिरासत में!
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक बेहतरीन लघु नाटक भी प्रस्तुत किया। इसके जरिए उन्होंने जंगलों के महत्व को दर्शाते हुए बताया कि वृक्षारोपण से पर्यावरण का संतुलन कैसे बना रहता है। साथ ही, अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से होने वाले दुष्प्रभावों को भी बेहद प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से यह सीख दी गई कि पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस ज्ञानवर्धक और रोमांचक आयोजन को सफल बनाने में बच्चों के अभिभावकों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। वहीं, विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं सहायकों की भूमिका भी बेहद प्रशंसनीय रही। शिक्षिकाओं ने बच्चों को प्रेरित किया कि वे बड़े होकर पेड़ लगाएं और हमेशा प्रकृति की रक्षा करें। कुल मिलाकर यह ‘ग्रीन डे’ बच्चों और उपस्थित लोगों के लिए बेहद प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।






















Total Users : 931076
Total views : 2680336