Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, रंगदारी मामले में बड़ी कार्रवाई, व्हाट्सएप कॉल से मांग रहा था रंगदारी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

12 से अधिक मामलों में है आरोपी, मोबाइल व कार  जब्त

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात अपराधी रोहित उरांव उर्फ अभिषेक 27 वर्ष को रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई गिद्धौर थाना कांड संख्या 43/2026 दिनांक 12.04.2026 के तहत की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रंगदारी मांग रहा था और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वनप्लस कंपनी का मोबाइल, रियलमी कंपनी का मोबाइल, स्विफ्ट डिजायर कार जेएच 05 सीएम 0886 जब्त किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चतरा जिले के विभिन्न थानों में 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी, लूट, धमकी एवं आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। डीएसपी मुख्यालय अमीता लकड़ा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Also Read: बारात की खुशियां मातम में बदलीं, हाइवा की चपेट में आकर युवक की मौत Also Read: 16 लाख की अफीम बरामद, तस्कर गिरफ्तार, ड्रग-फ्री चतरा अभियान के तहत लगातार सख्ती, नेटवर्क तोड़ने पर फोकस

Also Read: बारात की खुशियां मातम में बदलीं, हाइवा की चपेट में आकर युवक की मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लायंस क्लब ऑफ गुमला द्वारा  कुल 26 मोतियाबिंद मरीजों की जांचोपरांत कुल 9 मरीजों निशुल्क आपरेशन हुआ

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

Leave a Comment