Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मनरेगा व आवास योजनाओं की समीक्षा, पंचायत सचिवों को सख्त निर्देश

On: April 18, 2026 1:28 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

धीमी प्रगति पर बीडीओ ने जताई नाराजगी, एनएमएमएस से मजदूरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश 

सिमरिया (चतरा)। प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद की अध्यक्षता में मनरेगा एवं विभिन्न आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, अंबेडकर आवास, अबुआ आवास तथा 15वें वित्त आयोग के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बीडीओ ने पंचायत सचिवों की कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए निर्देश दिया कि मनरेगा से संबंधित सभी अभिलेखों का संधारण अब पंचायत सचिव स्वयं सुनिश्चित करें। उन्होंने वर्ष 2016 से 2022 तक के 129 लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बानासाड़ी, हुरनाली, कसारी, जबड़ा, जिरवाखुर्द, पगार एवं सबानो पंचायतों में कार्यों की धीमी प्रगति पर बीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में कई पंचायतों में मजदूरों की डिमांड शून्य पाए जाने पर संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही एनएमएमएस के माध्यम से मजदूरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भीषण गर्मी को देखते हुए खराब चापाकल एवं जलमीनारों की मरम्मति के लिए शीघ्र सूची उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि पेयजल की समस्या का समाधान किया जा सके। बीडीओ ने बताया कि 20 अप्रैल से पंचायतों का निरीक्षण अभियान भी शुरू किया जाएगा, जिसमें योजनाओं की जमीनी स्थिति की जांच की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेपीएससी परीक्षा को लेकर चतरा प्रशासन अलर्ट, कदाचारमुक्त संचालन हेतु सख्त निर्देश

प्रेम राणा बने स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष

तेली साहू समाज की प्रखंड समिति गठित, सम्मान समारोह में उमड़ी भीड़

विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, आठवीं जैक परीक्षा में सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

बुंदेल समाज की संगोष्ठी में कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर

पुलिस की कार्रवाई, 1.6 किलो गीला अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

“स्कूल चलो अभियान” के तहत गूँजे शिक्षा के नारे; खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की भव्य रैली

ए.के. इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा; हाईस्कूल में 100% रहा परिणाम, अफ्शा खातून बनीं टॉपर

दुकान में घुसकर लोहे की रॉड से हमला… मौत के मुहाने तक पहुंचा दुकानदार

वीडियो कॉल पर मौत का लाइव मंजर… प्रेमिका ने फांसी लगाई, मंगेतर देखता रह गया सब कुछ

ऑपरेशन कोतीनीर में बड़ा वार… जंगल में गूंजीं गोलियां, चार माओवादी ढेर

मानवता शर्मसार: ‘मिशन वात्सल्य’ की उड़ी धज्जियां; 15 दिनों से बेड़ियों में जकड़ी मासूम के लिए नहीं जागा प्रशासन, सिस्टम की संवेदनहीनता चरम पर

Leave a Comment