Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रेम राणा बने स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष

On: April 18, 2026 1:26 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय, पदाधिकारियों ने जताई उम्मीद

गिद्धौर (चतरा)। स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रेम राणा को उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट) पद पर नियुक्त किया गया है। प्रेम राणा खेल एवं प्रशासनिक क्षेत्र में अपने अनुभव, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में स्कूल स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा तथा देशभर के युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। नियुक्ति के बाद प्रेम राणा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित मंच दिलाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। इस नियुक्ति से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है और स्कूल स्तर पर क्रिकेट के विकास की उम्मीदें बढ़ी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेपीएससी परीक्षा को लेकर चतरा प्रशासन अलर्ट, कदाचारमुक्त संचालन हेतु सख्त निर्देश

मनरेगा व आवास योजनाओं की समीक्षा, पंचायत सचिवों को सख्त निर्देश

तेली साहू समाज की प्रखंड समिति गठित, सम्मान समारोह में उमड़ी भीड़

विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, आठवीं जैक परीक्षा में सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

बुंदेल समाज की संगोष्ठी में कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर

पुलिस की कार्रवाई, 1.6 किलो गीला अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

“स्कूल चलो अभियान” के तहत गूँजे शिक्षा के नारे; खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की भव्य रैली

ए.के. इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा; हाईस्कूल में 100% रहा परिणाम, अफ्शा खातून बनीं टॉपर

दुकान में घुसकर लोहे की रॉड से हमला… मौत के मुहाने तक पहुंचा दुकानदार

वीडियो कॉल पर मौत का लाइव मंजर… प्रेमिका ने फांसी लगाई, मंगेतर देखता रह गया सब कुछ

ऑपरेशन कोतीनीर में बड़ा वार… जंगल में गूंजीं गोलियां, चार माओवादी ढेर

मानवता शर्मसार: ‘मिशन वात्सल्य’ की उड़ी धज्जियां; 15 दिनों से बेड़ियों में जकड़ी मासूम के लिए नहीं जागा प्रशासन, सिस्टम की संवेदनहीनता चरम पर

Leave a Comment