आत्मरक्षा में लाठीचार्ज और 10 राउंड हवाई फायरिंग, हादसे के बाद भड़का आक्रोश
गढ़वा शहर थाना क्षेत्र के महुलिया मोड़ पर गुरुवार को उस समय युद्ध जैसी स्थिति बन गई, जब दो युवकों की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर किया जा रहा प्रदर्शन हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा। घटना की जड़ बुधवार रात हुई एक दुर्घटना है, जिसमें ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो स्थानीय युवकों की मौत हो गई थी। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शवों को सड़क पर रखकर गढ़वा-रंका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और तत्काल मुआवजे की मांग पर अड़ गए।
शुरुआत में पुलिस और प्रशासन के समझाने पर जाम हटने की उम्मीद थी, लेकिन तभी भीड़ में मौजूद कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ दिया। देखते ही देखते प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में कई पुलिस जवान घायल हुए हैं और सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
स्थिति अनियंत्रित होते देख पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और फिर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए 10 राउंड से अधिक हवाई फायरिंग की। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी पीछे हटे और यातायात बहाल कराया जा सका।
छावनी में तब्दील महुलिया गांव
वर्तमान में महुलिया गांव और आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर कैंप कर रहे हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
इसे भी पढ़ेः- दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात
इसे भी पढ़ेः- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम
इसे भी पढ़ेः- स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका
इसे भी पढ़ेः- ‘ना’ स्वीकार न कर पाने की सोच ने ली मासूम की जान
इसे भी पढ़ेः- गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी





















Total Users : 912251
Total views : 2654278