हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता से गूंजा “हर-हर महादेव”
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड के इचाक कला गांव में शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर फल्गु नदी के उद्गम स्थल से विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा की शुरुआत फल्गु नदी तट पर विधि-विधान से जल भरने के साथ हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर पदयात्रा की। वैदिक मंत्रोच्चार और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। गाजे-बाजे के साथ निकली यह यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ मंडप पहुंची, जहां विधिपूर्वक कलश स्थापित किए गए। यज्ञ स्थल पर मुख्य आचार्य भैरव शास्त्री द्वारा वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कराई गई। आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह हवन-पूजन तथा शाम को विद्वान कथावाचकों द्वारा प्रवचन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यापक व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से इस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम में प्रमुख रोहन साव, जिप सदस्य देवनन्दन साहू, पूर्व जिप सदस्य जय प्रकाश सिंह, अनामिका देवी, मुखिया नरेश साव, उप प्रमुख दामोदर गोप, बलदेव ठाकुर, राजीव कुमार सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ेः- शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज
इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच
इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी
इसे भी पढ़ेः- दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने पिता की कर दी हत्या























Total Users : 1165298
Total views : 2993535