Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार

On: April 8, 2026 9:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी, 16 मोबाइल व सिम जब्त

देवघर, ब्यूरो। देवघर जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देवघर पुलिस ने पालाजोरी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी सौरभ के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर इन आरोपियों को दबोचा।

जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी कस्टमर केयर बनकर लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाते थे। ये फ्लिपकार्ट, अमेजन, एयरटेल पेमेंट बैंक और फोनपे के नाम पर लोगों को झांसे में लेते थे। इसके अलावा पीएम किसान योजना और लोन दिलाने के नाम पर भी ठगी करते थे।

पुलिस के अनुसार आरोपी गूगल पर फर्जी नंबर डालते थे और कॉल आने पर ग्राहकों को कैशबैक या सुविधा का लालच देकर गिफ्ट कार्ड बनवाते थे, जिसके जरिए पैसे निकाल लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों में गुलाम रब्बानी (26 वर्ष), बजरंगी मंडल (19 वर्ष), मनीष कुमार मंडल (21 वर्ष), ब्रह्मदेव दास (23 वर्ष), अरबाज अंसारी (23 वर्ष), ताजुद्दीन अंसारी (26 वर्ष), मनवर अंसारी (19 वर्ष), असलम अंसारी (25 वर्ष), बिनोद मिर्धा (25 वर्ष), उपेंद्र मेहरा (32 वर्ष) और बिक्रम रजक (19 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।

ऑटो खुदरा क्षेत्र में पहली तिमाही में दिखेगी रफ्तार, डीलरों को वृद्धि की उम्मीद, शादी का सीजन

पुलिस ने आरोपियों के पास से 16 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ आरोपी पहले भी साइबर अपराध के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वायरल वीडियो के बाद चतरा पुलिस में बड़ी कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी समेत तीन कर्मी निलंबित, एसओपी उल्लंघन का मामला

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

13 वर्षीय छात्र लापता, परिवार में मचा हड़कंप…

ड्रग तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन पैडलर्स गिरफ्तार, ब्राउन शुगर व वाहन बरामद

सनसनीखेज हत्या, बेड बॉक्स से मिला महिला का शव

तीन दिन से लापता 17 वर्षीय लड़की का शव कुएं से बरामद, बाल विवाह का एंगल भी जांच में

मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि

लापता किशोरी की संदिग्ध मौत से सनसनी, कुएं से मिला शव

दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने पिता की कर दी हत्या

अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी

जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, मकान सूचीकरण हेतु 3 दिवसीय ट्रेनिंग, डिजिटल तरीके से होगी जनगणना

301 महिलाओं की सहभागिता से निकली भव्य कलश यात्रा…

Leave a Comment