Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भीषण सड़क हादसा में हाईकोर्ट ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिसकर्मी की मौत, चौकीदार संघ ने जताया शोक

On: April 1, 2026 9:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांची: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित फुटकलटोली राइस मिल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतका की पहचान सिमडेगा जिला बल की महिला आरक्षी रंजीता एक्का (म0 आ0/783) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हाईकोर्ट रांची में ड्यूटी पर जाने के क्रम में सड़क हादसे का शिकार हो गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद घटना पर लोहरदगा चौकीदार पंचायत के जिला अध्यक्ष समसुल अंसारी ने भी गहरा दुख जताया और शोक संवेदना व्यक्त की। बताया गया कि समसुल अंसारी दुख जताने के दौरान लोगों के बीच मौजूद थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि लोहरदगा क्षेत्र में जब भी सड़क दुर्घटना होती है तो समसुल अंसारी कई बार पीसीआर या एंबुलेंस का इंतजार किए बिना खुद ही घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का काम करते हैं, जिससे कई लोगों की जान बच चुकी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि समाज में ऐसे लोगों की जरूरत है जो जरूरत के समय आगे बढ़कर मदद करें। वहीं सभी लोगों ने दिवंगत महिला पुलिसकर्मी रंजीता एक्का के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भक्ति की गूंज से सराबोर हुआ गुदरी बाजार,भव्य महाआरती में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

सिटी गैस पाइपलाइन परियोजना की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए निर्देश—समन्वय के साथ तय समय सीमा में पूरा करें काम

भंडरा: एसआईआर कार्य को लेकर बीडीओ ने बीएलओ के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, लापरवाही बरतने पर दी कड़ी चेतावनी

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला संपन्न: शिक्षा की गुणवत्ता और ‘पंचपदी’ पद्धति पर रहा जोर

ईदी के 1500 रुपये पर बिखर गया पूरा परिवार, पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत

झारखंड से बड़ी पहल: हजारीबाग-चतरा को मिले ‘बौद्ध अध्ययन का वैश्विक केंद्र’ बनाने की मांग

कांग्रेस की बैठक, जनसमस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना

मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह, अंकपत्र वितरण के साथ प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

रामनवमी जुलूस हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वित्तीय वर्ष 2025-26 में मगध- आम्रपाली ने 36 मिलियन टन कोल उत्पादन कर रचा कीर्तिमान

एसीबी की कार्यशैली पर सवाल, पूर्व उत्पाद सचिव को जमानत पर सियासत तेज

अवैध वसूली के वायरल वीडियो पर एक्शन, चौकीदार से 24 घंटे में मांगा जवाब

Leave a Comment