Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 80 सैनिकों के मारे जाने की आशंका

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टेकऑफ के दौरान हादसा, राहत-बचाव कार्य जारी; आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

कोलंबिया। दक्षिणी क्षेत्र में एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 80 सैनिकों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान इक्वाडोर सीमा के पास स्थित प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भर रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान हरक्यूलिस प्रकार का सैन्य विमान था, जिसमें लगभग 100 लोगों को ले जाने की क्षमता होती है। बताया जा रहा है कि उस समय विमान में दो पलटन के करीब 80 सैनिक सवार थे।

सैन्य सूत्रों के अनुसार, उड़ान भरने के दौरान ही विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, कुछ रिपोर्ट में 20 सैनिकों के सुरक्षित बचाए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। रक्षा मंत्री पेद्रो सांचेज ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह देश के लिए बेहद दुखद क्षण है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

राज्य प्रसारण माध्यमों में सामने आई तस्वीरों में दुर्घटनास्थल पर विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है और उसमें आग लगी हुई है। फिलहाल मृतकों की संख्या और हादसे के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन ने कहा है कि जांच जारी है और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment