Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

On: March 24, 2026 2:25 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर फरार हुआ आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

धुले, महाराष्ट्र। धुले जिले के पिंपलनेर इलाके से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, साक्री तालुका के मलगांव निवासी आरोपी गोरख महाले और उसकी पत्नी यशोदा के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी कारण यशोदा अपने मायके पिंपलनेर के राम नगर में रह रही थी। दोनों का एक साल का बच्चा भी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी मौके का फायदा उठाकर ससुराल पहुंचा और पत्नी को घर में अकेला पाकर उस पर कोयते जैसे धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में यशोदा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसे गंभीर हालत में धुले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और वैज्ञानिक जांच दल मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

भंडरा में बड़ा सड़क हादसा टला: नशे में धुत चालक ने चावल लदे कंटेनर को खेत में उतारा, ग्रामीण और चालक बाल-बाल बचे

वन्य आश्रयणी क्षेत्र के विकास मद में कुंडली मार कर बैठे हैं अधिकारी :-  मंगल सिंह भोगता *मंडल भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजूबती पर दिया गया बल*

खौफनाक मर्डर मिस्ट्री: प्रेम-प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या; आरी और ग्राइंडर से शव के टुकड़े कर जंगल में जलाया, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

Leave a Comment