Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नाबालिग अपहरण कांड का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल, किशोरी भी सकुशल बरामद

On: June 30, 2023 7:13 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया/पत्थलगड़ा (चतरा): पुलिस टीम ने नाबालिग किशोरी के अपहरण कांड के अरोपी सिमरिया अनुमंडल अंतर्गत पत्थलगड़ा थाना के नोनगांव निवासी बादल कुमार पिता कमलेश साव को गुप्त सूचना के आधार पर विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। छापेमारी टीम में एसडीपीओ आशोक कुमार प्रियदर्शी के साथ पत्थलगड़ा थाना प्रभारी सुनिल कुमार सिंह व अंकित कुमार झा शामिल थे। उपरोक्त जानकारी देते हुए एसडपीओ ने बताया कि 16 जून 2023 को पत्थलगड़ा थाने में एक नाबालिग किशोरी के अपहरण के संबंध में लिखित सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके आलोक में थाना कांड संख्या 17/2023 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के क्रम में आरोपी युवक के घरवालों से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा लड़के के भी अपहरण होने की बात बताई गई थी। उसके बाद विभिन्न पहलुओं पर अनुसंधान किया जा रहा था, इसी क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में रहने की सूचना प्राप्त हुई, तो पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस टीम बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र से अभियुक्त बादल कुमार को गिरफ्तार करने के साथ नाबालिग किशोरी को भी बरामद किया गया। लड़के ने पूछताछ के क्रम में बताया कि मेरा अपहरण नहीं हुआ था। झूठी कहानी रची गई थी, ताकि हम लोगों का कोई खोज नहीं करे। युवक को न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरांत जेल भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

मानदेय वृद्धि समेत मांगों को लेकर आवास कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, 17 से 20 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल, मांगें पूरी नहीं होने पर 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल

पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित, 20 मार्च तक अधूरे आवास हर हाल में पूरा कराने का निर्देश

सड़क निर्माण कार्य के दौरान हादसा, बाइक सवार की मौत, मशीन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एकल नारी संगठन का कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के अधिकार व सम्मान पर हुई चर्चा

कल्याण अस्पताल में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 145 मरीजों का हुआ इलाज

Leave a Comment