न्यूज स्केल संवाददाता
प्रतापपुर (चतरा): भारतीय जनता पार्टी प्रतापपुर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर सीनियर सिटीजन, सामाजिक कार्यकर्ता, सेवानिवृत्त कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक आदि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस महाअभियान कार्यक्रम के तहत सेवानिवृत्त शिक्षक राजबल्लभ पांडेय, रामपुर पंचायत के रहने वाले सच्चिदानंद अग्रवाल एवं साहू समाज के प्रखंड अध्यक्ष नारायण साव को मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, निर्मल कुमार, ईश्वरी पासवान, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र पासवान, श्रवण कुमार राणा आदि कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से अंग वस्त्र प्रदान कर सभी को सम्मानित किया। इस दौरान केंद्र सरकार के उपलब्धियों से भी लोगों को अवगत कराने के साथ कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
अभियान चलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीनियर सिटीजन को किया सम्मानित

By newsscale
On: June 29, 2023 10:44 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1135630
Total views : 2960041