Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व व्यवस्था पर विशेष जोर

On: February 17, 2026 8:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। जिले की प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थली स्थित माता भद्रकाली मंदिर, इटखोरी परिसर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया। डीसी और एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बन रहे मंच, प्रस्तावित हेलिपैड स्थल, मंदिर परिसर में रंग-रोगन, साफ-सफाई एवं अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने दर्शकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इवेंट संचालक को भी कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस बार मंच पर बौद्ध, जैन और सनातन परंपराओं के सांस्कृतिक संगम की झलक देखने को मिलेगी, जो इटखोरी की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पहचान को दर्शाएगा। निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता और समन्वय के साथ करने का निर्देश दिया, ताकि महोत्सव भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

Leave a Comment