Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

On: February 1, 2026 10:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आयोजन के प्रचार प्रसार को लेकर प्रचार रथ किया गया रवाना

पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग 

लोहरदगा– बीएस कॉलेज निकट स्थित राज्य स्तरीय स्टेडियम में आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट कप के आयोजन को लेकर रविवार को प्रचार रथ को रवाना किया गया। जिसे एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन सह साहू परिवार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस मैच में कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगे। प्रचार रथ जिले के गली मोहल्लों से गांवों के चौक चौराहों तक आयोजन की जानकारी जन जन तक पहुंचाएगी। रवानगी के क्रम में साहू परिवार के संजय साहू भी मुख्य रूप से शामिल रहे। एसोसिएशन के सचिव आलोक राय ने बताया कि कार्यक्रम के पूर्व व कार्यक्रम के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की पूर्व तैयारी चल रही है। आयोजन में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने को लेकर निमंत्रण कार्ड वितरण करने पर संबंधित लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वहीं मुख्य रूप से आयोजन के प्रचार प्रसार को लेकर जोर दिया गया। इसको लेकर प्रचार प्रसार गांव से लेकर शहर तक किए जाने की बात कही गई। वही स्टेडियम को चारों ओर से झंडा से सजाने की बात कही गई। स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच के दौरान की जाने वाली तैयारी पर भी योजना बनाई गई। बताया गया 9 फरवरी की शाम रसियन बैंड द्वारा भव्य कार्यक्रम के साथ कप का आगाज किया जाएगा। जिसके बाद 10 से 13 फरवरी तक मैच चलेगा। पूरे आयोजन में अक्षरा सिंह, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह जैसी हस्तियां पहुंचेगी। स्टेडियम के आसपास के जगहों को चिन्हित करते हुए पार्किंग व्यवस्था भी सुदृढ़ किया जा रहा है। पूरे आयोजन के दौरान आमजनों को स्टेडियम परिसर में प्रवेश के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो इस दिशा में भी व्यवस्था पर जिम्मेवारियां सौंपी गई है। मौके पर अन्य विषयों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा परिचर्चा की गई। मौके पर मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह, सचिव आलोक राय, भास्कर दास गुप्ता, निशिथ जायसवाल, आशीष कुमार, संजय बर्मन, सतीश वर्मा, दुर्गा प्रजापति, सरोज प्रजापति, अजय प्रसाद, अमित कुमार, जयजीत चौबे सहित अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल बने अवर निरीक्षक प्रेम सांगा सेवानिवृत्त, भावुक विदाई

भदलपुर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं प्रथम महामस्तकाभिषेक महोत्सव का भव्य शुभारंभ

भद्रकाली मंदिर में संत श्री जीयर स्वामी ने की पूजा-अर्चना

Leave a Comment