हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र की तिलहेत पंचायत अंतर्गत एकतारा गांव में जन वितरण प्रणाली के तहत जनवरी माह का राशन नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों लाभुकों ने डीलर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। लाभुकों ने राशन गबन का आरोप लगाया था, जिसकी खबर अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। खबर पर संज्ञान लेते हुए रविवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अर्जुन कुमार एकतारा गांव स्थित जन वितरण केंद्र पहुंचे और लाभुकों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं। उपस्थित राशन कार्डधारियों ने बताया कि इस माह उन्हें राशन नहीं दिया गया है और पूछने पर पीडीएस दुकानदार द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एमओ ने संबंधित डीलर को कड़ी फटकार लगाई और अभिलंब राशन वितरण करने का निर्देश दिया। इसके बाद एमओ की उपस्थिति में सभी लाभुकों के बीच राशन का वितरण कराया गया। एमओ ने डीलर को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में दोबारा ऐसी शिकायत मिली तो लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। एमओ अर्जुन कुमार ने पत्रकारों को बताया कि लाभुकों की समस्या का समाधान कर लिया गया है। उन्होंने लाभुकों को यह भी जानकारी दी कि अंगूठा लगाने के तुरंत बाद राशन का उठाव अवश्य करें। यदि किसी डीलर द्वारा अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दिया जाता है, तो ऐसे डीलरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने अपना सरकारी संपर्क नंबर भी साझा किया, ताकि लाभुक सीधे उनसे संपर्क कर सकें। मौके पर राशन वितरण के बाद लाभुकों ने राहत की सांस ली और मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया।
राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

On: February 1, 2026 9:16 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 793353
Total views : 2489793