प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर थाना परिसर रविवार को एक भावुक और गरिमामय क्षण का साक्षी बना, जब वर्षों तक खाकी वर्दी में कर्तव्य, अनुशासन और जनसेवा की मिसाल कायम करने वाले अवर निरीक्षक प्रेम सांगा अपने पद से सेवानिवृत्त हुए। यह अवसर केवल एक अधिकारी की विदाई नहीं, बल्कि उस विश्वास, संघर्ष और ईमानदारी को सम्मान देने का था, जिसे उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में निभाया। विदाई समारोह के मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार सुमन ने भावुक शब्दों में कहा कि प्रेम सांगा जैसे अधिकारी विभाग की वास्तविक पूंजी होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतापपुर थाना में सेवा के दौरान प्रेम सांगा ने हर परिस्थिति में कर्तव्य को सर्वाेपरि रखा। उनकी कार्यशैली, व्यवहार और ईमानदारी आने वाली पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही उन्होंने सेवानिवृत्त जीवन के लिए अच्छे स्वास्थ्य, मानसिक शांति और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह के दौरान उस समय माहौल और भी भावुक हो गया, जब सहकर्मी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए। वर्षों की साझा ड्यूटी, रातों की चौकसी और कठिन परिस्थितियों में निभाए गए दायित्वों की यादों ने कई आंखों को नम कर दिया। इस अवसर पर अधिकारियों व सहकर्मियों द्वारा फूलों की माला, छाता एवं शॉल भेंट कर प्रेम सांगा को भावभीनी विदाई दी गई। इस गरिमामय अवसर पर इंस्पेक्टर अमरदीप कुमार, थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, अवर निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी, जुवैल गुड़िया, श्री राम सर, प्रमोद सिन्हा सहित प्रतापपुर थाना के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि अवर निरीक्षक प्रेम सांगा का योगदान थाना के इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा।
कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल बने अवर निरीक्षक प्रेम सांगा सेवानिवृत्त, भावुक विदाई

On: February 1, 2026 9:15 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 793765
Total views : 2490332