गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड के गिद्धौर पंचायत क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान लगभग 20 लोगों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबल प्रदान किए गए। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि बदलते मौसम और बढ़ती ठंड को देखते हुए सांसद कालीचरण सिंह तथा विधायक के सहयोग से कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। इन कंबलों का वितरण गांव-गांव घूमकर जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना ही इस तरह के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य है और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।
जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

On: February 1, 2026 9:13 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 793325
Total views : 2489745