Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्रद्धाभाव से मनाई गई संत शिरोमणी रैदास की 649वीं जयंती

On: February 1, 2026 9:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड में संत शिरोमणी रैदास जयंती समारोह श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने प्रखंड का दौरा कर विभिन्न स्थानों पर आयोजित जयंती समारोहों में भाग लिया। डॉ. अंबेडकर युवा मंडल के तत्वावधान में दुम्बी, नावाडीह एवं सिंघानी गांवों में संत शिरोमणी रैदास जी की 649वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख मनीषा कुमारी, सीओ सह बीडीओ उदल राम, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, पूर्व जिप सदस्य सुनीता देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मौलाना महफूज रहमान, अरबिंद ठाकुर एवं अमित तिवारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा संत रैदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मौके पर उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में संत शिरोमणी रैदास जी के जीवन, उनके विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलना और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर युवा मंडल दुम्बी के अध्यक्ष दिलीप दास, उपाध्यक्ष दशरथ दास, सचिव उपेन्द्र दास, कोषाध्यक्ष प्रवीण मेहरा, कार्यकारिणी सदस्य अरबिंद राम, रोहित दास, आजाद कुमार, शत्रुध्न दास, सुरेश राम, अंकित दास, आशीष दास, पंकज राम, अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

राशन गबन के आरोप पर एमओ ने की जांच, मौके पर कराया गया वितरण

कर्तव्य और ईमानदारी की मिसाल बने अवर निरीक्षक प्रेम सांगा सेवानिवृत्त, भावुक विदाई

Leave a Comment