मयूरहंड (चतरा)। चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत ढोढ़ी मंधनिया स्थित ओम कोचिंग सेंटर में अध्ययनरत कक्षा 10वीं के छात्रों को समारोहपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। यह कार्यक्रम कनकटी मैदान में आयोजित किया गया, जहां कक्षा 9वीं के छात्रों ने अपने वरिष्ठ साथियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग टेक्नोविजन सुपर-30 के निदेशक डीके सिंह तथा डीपीएस हजारीबाग के शिक्षक अभय सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोचिंग संस्थान के संस्थापक विरेंद्र कुमार वर्मा ने की, जबकि संचालन शिक्षक अवधेष कुमार पांडेय ने किया। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर सिकेन्द्र मेहता, कैलाश चंद्रवंशी, मालिक सिंह, पंकज यादव, प्रेम कुमार, गुलशन प्रवीण,उमेश दाँगी , उदय दाँगी, दिनेश पाण्डेय, विजय कुमार दाँगी , प्रमोद कुमार दाँगी, दीपनारायण दाँगी सहित कई लोग उपस्थित थे.। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।






















Total Users : 793328
Total views : 2489748